City News Uttar Pradesh
सीएम योगी ने दिए निर्देश: आम आदमी का फोन रिसीव करें अधिकारी, विवादित स्थलों पर न हो बकरीद पर कुर्बानी
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने दिए निर्देश: आम आदमी का फोन रिसीव करें अधिकारी, विवादित स्थलों पर न हो बकरीद पर कुर्बानी

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता दर्शन दोबारा शुरू हो गया है। जिलों से आ रहीं शिकायतों एवं आवेदनों की समीक्षा हो रही है। जहां से अधिक शिकायतें मिलेंगी, वहां के अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। जनता दर्शन कार्यक्रम जिला, रेंज, जोन स्तर भी शुरू हो। अधिकारी जहां जनसुनवाई करेगा, इसकी सूचना जनता को पहले से दे। लोगों की समस्याएं सुनें और तत्काल निस्तारण करें। कॉमन मैन की संतुष्टि ही आपके काम का मानक है। उसका विश्वास जीतें। फील्ड में तैनात अधिकारियों को सीयूजी फोन जनता के लिए मिले हैं, इसे चालू रखें। अधिकारी फोन स्वयं रिसीव करें, अथवा कॉल बैक करे।

सीएम योगी ने दिए निर्देश: आम आदमी का फोन रिसीव करें अधिकारी, विवादित स्थलों पर न हो बकरीद पर कुर्बानी
CM Yogi gave instructions: Officers should receive calls from common man

अपने सरकारी आवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने मंडल, रेंज और जिलों में तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के बाबत कहा कि ब्लॉक, जिला मुख्यालय, सचिवालय, यदि कहीं भी अनैतिक लेन-देन की शिकायत मिली तो इसमें संलिप्त लोगों पर कार्रवाई होनी तय है। वहीं आगामी त्योहारों के संबंध में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नरों, मंडलायुक्तों, डीएम व पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया कि जून और जुलाई में तमाम पर्व, मोहर्रम और कांवड़ यात्रा आदि हैं। यह समय अत्यंत संवेदनशील है, लिहाजा लगातार एक्टिव मोड में रहना होगा।

सीएम योगी ने दिए निर्देश: आम आदमी का फोन रिसीव करें अधिकारी, विवादित स्थलों पर न हो बकरीद पर कुर्बानी
CM Yogi gave instructions: sacrifice should not be done on Bakrid at disputed places

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बकरीद पर कुर्बानी के लिए स्थान का चिन्हांकन पहले से होना चाहिए। विवादित एवं संवेदनशील स्थलों पर कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। कहीं भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न हो। कुर्बानी के बाद अपशिष्ट के निस्तारण की कार्ययोजना हो। नमाज परंपरानुसार एक निर्धारित स्थल पर हो, सड़क अवरुद्ध कर नहीं। किसी नई परंपरा को प्रोत्साहन न दें। वीडियोग्राफी कराएं, ड्रोन का इस्तेमाल करें।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खाद के लिये तड़के से लाइन, बैरंग लौट रहे किसान: पर्याप्त स्टॉक का दावें फेल !

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद : अटल भूजल योजना के लिये “अटल ” ! …

आतिशबाजी की चिंगारी ने मचाई तबाही: सात दुकानों का 50 लाख का माल जलकर राख

City News Uttar Pradesh

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की मिली झांकी : कार्यदाई संस्था को लगी फटकार

City News Uttar Pradesh

टमाटर की बगावत को अन्य सब्जियों नें भी दिया समर्थन : आलू-प्याज-गोभी ने भी रुलाया

City News Uttar Pradesh

महिला की सिर कटी मिली लाश : दुष्कर्म की आशंका, इलाके में हड़कंप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़