City News Uttar Pradesh
बसपा की चुनाव में करारी हार: 23 जून को मायावती कर सकती हैं समीक्षा, आकाश आनंद को फ‍िर म‍िल सकती है ज‍िम्‍मेदारी
उत्तर प्रदेश

बसपा की चुनाव में करारी हार: 23 जून को मायावती कर सकती हैं समीक्षा, आकाश आनंद को फ‍िर म‍िल सकती है ज‍िम्‍मेदारी

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार को लेकर 23 जून को समीक्षा बैठक कर सकती है। बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों को बुलाया जाएगा। पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर के पद से हटाए गए आकाश आनंद भी बैठक में शामिल होंगे। वैसे तो चार जून को नतीजे आने के अगले दिन ही बसपा प्रमुख ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र से हार के कारणों पर विस्तृत रिपोर्ट लेकर उस पर चर्चा की थी और जिन क्षेत्रों में पहले से ज्यादा खराब प्रदर्शन रहा वहां के कोआर्डिनेटरों से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं लेकिन अब वह प्रदेश व देशभर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने वाली है।

बसपा की चुनाव में करारी हार: 23 जून को मायावती कर सकती हैं समीक्षा, आकाश आनंद को फ‍िर म‍िल सकती है ज‍िम्‍मेदारी
BSP’s crushing defeat in the election: Mayawati may review on June 23, Akash Anand may get the responsibility again

– 23 जून को हो सकती है समीक्षा बैठक

पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक 23 जून को हो सकती है। बैठक में मौजूदा परिस्थिति में बसपा को नए सिरे से खड़ा करने की रणनीति के बारे में मायावती पदाधिकारियों को बताएंगी। पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के साथ ही नए सिरे से उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

– आकाश आनंद को फ‍िर से म‍िल सकती है ज‍िम्‍मेदारी

सूत्र बताते हैं कि जिस तरह से नगीना से सांसद चुने गए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर आजाद अपना जनाधार बढ़ाने के लिए सक्रिय हैं उसको देखते हुए बसपा प्रमुख अपने भतीजे आकाश आनंद को फिर नेशनल कोआर्डिनेटर पद की जिम्मेदारी सौंप सकती हैं। इससे पहले आकाश पर चुनाव के दौरान सीतापुर में दिए गए विवादित भाषण को लेकर दर्ज एफआईआर को निस्तारित कराने की भी कोशिश है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मनोनीत सभासदों की पालिका में नई शुरुआत: विकास और जनसेवा का लिया संकल्प ?

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कलश एकत्रीकरण समारोह का रचा इतिहास: मच गई झूम

City News Uttar Pradesh

हनुमंत कथा में धीरेंद्र शास्त्री बोले: ‘राम नाम’ से ही कलियुग में उद्धार, विनम्रता से मिलेगी ‘सिद्धि’

City News Uttar Pradesh

बड़ा हादसा : मध्य प्रदेश से सवारियां लेकर आ रही बस बांदा में पलटी, 25 घायल, 7 की हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

बांदा : तीसरी लहर से बचाव की मंत्री की समीक्षा, वैक्सीनेशन पर जोर …

यूपी: 800 बंद सिनेमाघरों को फिर से मिलेगा नया जीवन, 38 जिलों में नहीं है एक भी सिंगल स्क्रीन थिएटर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़