26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : तीसरी लहर से बचाव की मंत्री की समीक्षा, वैक्सीनेशन पर जोर …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के प्रभारी मंत्री रामलखन राजपूत ने कोरोना से बचाव के लिये वैक्सीनेशन पर जोर दिया। कहा की निगरानी समितियों के सदस्य अपनेे-अपने क्षेत्र में लोंगो को जागरूक कर वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी लायें। जिससे सम्भावित कोरोना की तीसरी लहर में लोंगो को संक्रमण से बचाया जा सके।


राज्यमंत्री राजपूत ने य़ह बाते औषधि किट वितरण समारोहमें कहीं। कहा कि इसी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में निगरानी समितियों के माध्यम से सभी शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में दवायें उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। जिससे संक्रमित व्यक्तियों,बच्चों को तुरन्त दवायें उपलब्ध हो सकें।कहा कि मेडिकल काॅलेज में बच्चों के लिए 100 शैय्या के अस्पताल की व्यवस्था की जा रही है, इसके साथ ही शीघ्र ही आॅक्सीजन प्लांट कार्यरत हो जायेंगे।


उन्होंने निगरानी समितियों के सदस्यों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का निर्वाहन सही तरह से करलोें वैक्सीन लगावायें। मा0 मंत्री श्री राजपूत ने निगरानी समितियों को औषधि किटों का वितरण किया।


विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी नेे कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा तीसरी लहर की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए सभी व्यवस्थायें की जा रही हैं। हम लोग सतर्क होकर कोविड प्रोटोकाल का पालन करें तो निश्चित रूप से कोरोना हारेगा।


जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि कहा कि निगरानी समितियों द्वारा दूसरी लहर को रोकने मेें महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। दूसरी लहर में 26000 दवाओें की किट का वितरण इन समितियोें के माध्यम से किया गया। बतया कि 590 निगरानी समिमियां कार्य कर रही हैं। तथा इन सभी समितियों को दवाओं की किटें वितरित की जायेंगी जिससे तीसरी लहर में संक्रमण को रोकनेेे में कठिनाई न हो।


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री सुधीर कुमार ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि निगरानी समितियों ने दूसरी लहर में कोरोना के संक्रमण को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया तथा समितियों द्वारा संक्रमित व्यक्तियों को यथाशीघ्र दवायें उपलब्ध करायी गयीं।मुुख्य चिकित्सा अधिकारी एनडी शर्मा नेप्रगति आख्या बताई।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नाव दुर्घटना : यमुना नदी में डाला गया महाजाल,एक शव और बरामद, मृतकों की संख्या हुई बारह

रेल टिकट में बल्ले बल्ले : बीस रुपये में बदल सकेंगे ट्रेन और यात्रा की तिथि

City News Uttar Pradesh

प्रशांत करवरिया 75 वर्षों की ऐतिहासिक ‘राम लीला’ को देंगे नया वैभव: आस्था का लगेगा महाकुंभ

City News Uttar Pradesh Desk

आयुक्त की समीक्षा बैठक : दिये गये व्यापक दिशा निर्देश …

बुंदेलखंड राज्य : सांसदों का जमीर जगा तो संसद में उठेगा मुद्दा ! …

City News Uttar Pradesh

हादसा : झांसी- मिर्जापुर हाइवे पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार चाचा-भतीजा हुए घायल, अस्पताल में हुए भर्ती

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़