30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
अशोक सिंह 'किसानों के मुद्दे' पर 'गरजे': खरीद केंद्रों की अव्यवस्था पर उठाए सवाल !
उत्तर प्रदेश

अशोक सिंह ‘किसानों के मुद्दे’ पर ‘गरजे’: खरीद केंद्रों की अव्यवस्था पर उठाए सवाल !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में “गेहूं खरीद व्यवस्था” की “सच्चाई” अब सामने आ चुकी है। सरकार जहां एक अप्रैल से सुचारु “खरीद के बड़े-बड़े दावे” कर रही है, वहीं “जमीनी हालात” यह बता रहे हैं कि खरीद केंद्र “अव्यवस्था और लापरवाही” के अड्डे बन चुके हैं। किसान अपनी “मेहनत” की फसल लेकर “केंद्रों” पर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं, बल्कि “परेशानी और इंतजार” मिल रहा है।

अशोक सिंह 'किसानों के मुद्दे' पर 'गरजे': खरीद केंद्रों की अव्यवस्था पर उठाए सवाल ! सपा प्रांतीय कार्यसमिति के सदस्य अशोक सिंह गौर ने इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन और व्यवस्था पर सीधा हमला बोला है। उनका कहना है कि कई खरीद केंद्रों पर अभी तक जूट के बोरे ही नहीं पहुंचे हैं, जिससे गेहूं की तौल पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

अशोक सिंह 'किसानों के मुद्दे' पर 'गरजे': खरीद केंद्रों की अव्यवस्था पर उठाए सवाल ! किसान घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन “बोरे” न होने के कारण उन्हें बिना तौल के ही लौटना पड़ता है। जहां-जहां “बोरे” उपलब्ध हैं, वहां किसानों को गेहूं में नमी का हवाला देकर “रोका” जा रहा है। बारदाने में कटौती की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

अशोक सिंह 'किसानों के मुद्दे' पर 'गरजे': खरीद केंद्रों की अव्यवस्था पर उठाए सवाल ! सपा नेता अशोक सिंह नें कहा की किसानों को बार-बार परेशान कर उनकी उपज खरीदने में देरी की जा रही है। कई केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनें ही नहीं हैं। ऐसे में तौल प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अशोक सिंह 'किसानों के मुद्दे' पर 'गरजे': खरीद केंद्रों की अव्यवस्था पर उठाए सवाल ! अशोक सिंह गौर ने साफ कहा कि खरीद केंद्रों पर भारी लापरवाही है। यह सीधे-सीधे किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है। सपा नेता ने जिलाधिकारी से अपील की है कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त बोरे उपलब्ध कराए जाएं। तौल मशीनों की व्यवस्था सुनिश्चित हो। किसानों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी से बचाया जाए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उद्यान विभाग में भ्रष्टाचार: बिना ‘टेंडर’ कौड़ियों में निपटाई ‘बेशकीमती’ संपत्ति, सवालों में ‘सिस्टम’

City News Uttar Pradesh

कनवारा बालू खदान खंड पांच में “लाल सोने की नहीं थम रही लूट” ? “प्रशासन बन गया है शिखंडी” ?

City News Uttar Pradesh

गजब की तैयारी बनों होशियार : बांदा खेल-कूद में अब बनायेगा “नवाब” ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बना रहे महानगर : बीस करोड़ की एक और बड़ी उपलब्धि

City News Uttar Pradesh

बंदरों के आतंक पर प्रशासन ने ‘टेके’ घुटने: पकड़ने के नाम पर 50 हजार का ‘फरमान’ !

City News Uttar Pradesh Desk

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष का गनर कोरोना पाजिटिव, ओमिक्रोन की पुष्टि करने को लिया सैंपल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़