24.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
गोली मारकर मजदूर ने दी जान, पत्नी से था विवाद: उठाया आत्मघाती कदम
उत्तर प्रदेश

कर्ज और मर्ज से परेशान किसान ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखण्ड के बांदा जनपद में कर्ज के दबे किसानों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रह है। ऐसे ही मामले में एक वृद्ध किसान ने बीमारी और कर्ज से आजिज आकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही ही मौत हो गई। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कर्ज और मर्ज से परेशान किसान ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या
Farmer troubled by debt and merger committed suicide by shooting

जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव निवासी ब्रजमोहन कोटार्य (60) पुत्र चुनबाद ने खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में तमंचे से खुद को पेट में गोली मार ली। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर नजदीक में मवेशी चरा रही पत्नी मैकी दौड़ पड़ी। देखा तो वह खून से लथपथ तड़प रहा था। जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन परिजन उसे उठाकर सीएचसी बबेरू ले जा रहे थे, वहां उपचार होने से पहले ही ब्रजमोहन ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पुत्र शिवबरन ने बताया कि उसका पिता किसानी करता था। उसके नाम एक बीघा जमीन है। पांच बीघा गया पटेल का खेत बटाई में लिए था। उसी के ट्यूबवेल में रहता था। बताया कि पिता तीन महीने से बीमार चल रहा था। उसका इलाज भी कराया गया। लेकिन वह ठीक नहीं हुआ। इतना ही नहीं उसके पास 30 हजार रुपए का कर्ज भी था। बीमारी और कर्ज से परेशान होकर उसके पिता ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि ब्रजमोहन बीमार रहता था। इसी के चलते उसने यह घटना अंजाम दी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले- केंद्रीय बजट से देश को मिली रफ़्तार: जल जीवन मिशन बना विकास की लाइफलाइन

City News Uttar Pradesh

रिश्तों पर लगा ‘कलंक’: शादी का ‘झांसा’ देकर ‘विधवा’ से दुष्कर्म, ममेरे भाई पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh Desk

अंकित गुप्ता आराम हराम है की कार्यशैली से कर रहे कार्य: नगर में बने चर्चा का विषय

पीएम का चमत्कार धड़ाम : 67 हजार से ज्यादा कृषक हो रहे परेशान !

छात्रा से छेड़खानी व मारपीट के आरोप में एक युवक गिरफ्तार: दो फरार

City News Uttar Pradesh

बदलता मौसम बना मुसीबत: मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, अस्पताल खुलते ही मरीजों की लग रही लंबी लाइन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़