- विनोद मिश्रा
बांदा ।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधायक के नेतृत्व में जनपद में होने जा रही गाय बचाओ, किसान बचाओ पदयात्रा जो 31 दिसंबर को होना है की तैयारी के सिलसिले में जिला कांग्रेस कमेटी बांदा की बैठक जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय में संपन्न हुई । जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अभिमन्यु सिंह पर्यवेक्षक उपस्थित रहे ।उन्होंने पदयात्रा कार्यक्रम का विवरण देते हुए कहा कि आज गायों की दुर्दशा है किसानों की दशा भी दयनीय है हुकूमत में बैठे लोगों की निगाहें इनकी ओर नहीं है। हमारी यह पदयात्रा सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए है। सभी की भागीदारी किसानों की भागीदारी आप कांग्रेस जनों को सुनिश्चित करना है ।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि बांदा के कांग्रेसन पदयात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे पदयात्रा कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के बाद नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को प्रांतीय पर्यवेक्षक द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुमताज अली, पूर्व जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष सीमा खान, बी लाल, गजेंद्र सिंह पटेल ,आशुतोष द्विवेदी ,सैयद अल्तमस, राज बहादुर गुप्ता ,साकेत बिहारी मिश्रा प्रवक्ता, सूरज बाजपेई, वीरेंद्र तिवारी, कुतेबा जमा, ननकू यादव ,रामपाल अवस्थी, चंद्रपाल वर्मा ,राजेश गुप्ता ,डॉक्टर मनोज मिश्रा ,जिलानी दुर्रानी ,संतोष द्विवेदी, अनिरुद्ध पांडे , धीरू पांडेय,प्रेमचंद भाई, माता बदल श्रीवास, अजय शुक्ला ,कालीचरण निगम ,राम हित निषाद, नाथूराम सिंह, मोहम्मद निसार, अशोक वीर चौहान ,सुखदेव गांधी, के पी सेन, अशोक वर्धन ,रमेश चंद्र कोरी, दानेंदर सिंह दानी, शिवाकांत मिश्रा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, राम शंकर सिंह ,रोहित द्विवेदी, आदित्य स्वरूप ,रामानुज भंवरा, रेखा वर्मा ,पवन देवी कोरी ,सुनीता यादव ,इरफान खान, पप्पू रंपा, सद्दाम खान, कुलदीप मिश्रा, हीरालाल, जगन्नाथ सिंह, तोताराम आदि उपस्थित रहे।

(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
