31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News- वृद्ध किसान को ट्रक ने कुचला आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम…

  • रिपोर्ट – विवेक यादव 

हमीरपुर : सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव में खेतों से जानवर चराकर घर जा रहे वृद्ध किसान को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे किसान की मौत हो गई। वहीं, हादसे में एक बकरी भी मर गई। गुस्साएं ग्रामीणों ने देरशाम तक शव को उठने नहीं दिया और घटनास्थल पर ही बैठे रहे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शन चलता रहा। उधर, ग्रामीणों ने ट्रक को दौड़ा कर पकड़ लिया, लेकिन आरोपित चालक भाग निकला।

कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध रज्जू पुत्र स्व. रामेश्वर शुक्रवार की शाम जानवर चराकर खेतों से घर की तरफ जा रहे थे। जब यह गांव के मुख्य मार्ग में पहुंचा तभी कुछेछा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक को किसान कुचलता हुआ निकल गया। ट्रक की चपेट में आकर एक बकरी की भी मौत हो गई। ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने ट्रक का पीछा करते हुए उसे देवगांव के पास पकड़ लिया और पहिये की हवा निकाल दी। वहीं मौका पाकर चालक मौके से फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य मार्ग जाम करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज अमर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटे हैं। वृद्ध किसान के स्वजन व ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर शाम सात बजे तक अपनी बात में डटे रहे और शव को नहीं उठने दिया। ग्रामीणों ने आरोपित चालक पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : नगर पंचायत व नगर पालिका क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था रखें दुरुस्त …

City News Uttar Pradesh

आयुक्त और डीएम द्वारा रैन बसेरों का औचक निरीक्षण: ठंड से बचाव के लिए दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda :उपलब्धि: जल भराव पबंधन प्रबंधन मेंचित्रकूट मंडल के तीन जिले शामिल…

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, चचेरे भाई-बहन की मौत, एक गंभीर घायल।

City News Uttar Pradesh

संघ का पथ संचालन बना आकर्षण : बरसाये गये पुष्प, मंत्री एवं विधायक रहे मौजूद

बबेरू सीट को लेकर ‘सियासी पारा’ चढ़ा: अपना दल (एस) ने शुरू कराया ‘गोपनीय सर्वे’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़