27.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- 26 दिसंबर से शुरू होगा टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान…

 

– कोरोना काल में क्षय रोगियों के चिन्हिकरण में आई गिरावट
– क्षय रोगी नोटिफिकेशन देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने की पहल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना काल में क्षय रोग की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। प्रदेश भर में क्षय रोगियों में निरंतर गिरावट दर्ज की गई है। बांदा भी इससे अछूता नहीं रहा है। यहां गत वर्षों की तुलना में क्षय रोगियों के चिन्हिकरण में गिरावट आई है। उसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 26 दिसंबर से ‘टीबी हारेगा देश जीतेगा’ अभियान की शुरुआत की है। ये अभियान तीन चरण में आयोजित किया जाना है।

जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह और मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा के निर्देशन में शनिवार से अभियान की शुरूआत होगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एमसी पाल ने बताया कि प्रथम चरण में 26 दिसम्बर से 01 जनवरी तक जनपद के अनाथालय, वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, मदरसा, नवोदय विद्यालय, कारागार में क्षय रोगियों के साथ साथ कोविड के मरीजों की भी स्क्रिनिंग की जाएगी। 02 जनवरी 12 जनवरी तक जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की मलिन एवं हाई रिस्क जनसंख्या में क्षय रोगियों की जांच की जाएगी। बताया कि 13 जनवरी से 25 जनवरी तक जनपद के समस्त पंजीकृत निजी चिकित्सकों मेडिकल स्टोर से संपर्क स्थापित कर उन्हें क्षय रोगियों के नोटिफिकेशन करने के निर्देश दिए जाएंगे। टीबी कार्यक्रम के जिला समन्वयक प्रदीप वर्मा ने बताया कि अभियान का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक क्षय रोग की उपलब्ध सुविधाओं को आम जनमानस तक पहुंचाना है। यदि किसी व्यक्ति को दो हफ्तों से ज्यादा की खांसी, खांसते समय खून का आना, सीने में दर्द, बुखार, वजन का कम होने की शिकायत हो तो वह तत्काल अपने बलगम की जांच कराए। जनपद में क्षय रोगियों की जांच एवं उपचार पूर्णतया निशुल्क उपलब्ध है। निःक्षय पोषण योजना के अन्तर्गत क्षय रोगियों को उनके उपचार के दौरान 500 प्रतिमाह की धनराशि भी दी जाती है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका के साथ भ्रष्ट साजिश : बिना गुनाह 2.60 करोड़ रुपये की जुर्माना नोटिस

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का “शिक्षकों से वादा”: कहा- सीएम योगी तक पहुँचाऊँगा आपकी बात

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती ‘पानी की पुकार’ सुन पहुंचीं द्वार: कहा- अब ‘हर घर तक’ पहुंचेगा ‘जल’

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का बीमारी में भी ‘जज़्बा’ बरकरार: सेवा का ऐसा जुनून, जिसे बुखार भी नहीं रोक पाया

राजनीति : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भाजपा सरकार पर तीखा हमला : कहा यूपी में जंगलराज कायम

City News Uttar Pradesh

फीवर नें जिला अस्पताल को किया फेल : ट्रामा सेंटर भी हाउस फुल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़