- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला मुख्यालय में बिजली की ओवरलोडिंग समस्या के निदान के प्रति सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी काफी चिंतित है । इस समस्या के निदान के लिये आज विधायक ने तुलसी नगर फीडर की छमता में वृद्धि के लिए नए आठ एमवी ट्रांसफार्मर के अधिष्ठापन का कार्य शुरू कराया ।

इस नये ट्रांसफार्मर के शुरू हो जाने से तुलसी नगर सब स्टेशन की छमता 10 एमवी से बढ़कर 18 एमवी हो जाएगी । इसके फलस्वरूप ओवरलोडिंग के कारण हो रही ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगा । नवाब टैंक फीडर पर भी लोड कम होगा।

इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के साथ सांसद आरके पटेल एंव जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल भी उपस्थित रहे । इसके पूर्व कल देर शाम सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, जिला मंत्री पंकज रैकवार, द्वारा सयुंक्त रूप से स्टेशन रोड पर नवनिर्मित फीडर का शुभ शुभारंभ किया गया था।

पिली कोठी, स्टेशन रोड एंव पद्माकर चौराहे में रखे हुए ट्रांसफार्मरों को माहेश्वरी देवी फीडर से हटाकर इस नये फीडर में जोड़ा गया । इसके साथ ही छोटी बाजार फीडर के कुछ ट्रांसफार्मरों को भी माहेश्वरी देवी फीडर से जोड़ा गया ।

बिजली विभाग के अवर अभियंता कामता प्रसाद ने बताया कि स्टेशन रोड फीडर के निर्माण से भूरागढ़ फीडर के उपभोक्ताओं को काफी हद तक ओवरलोड से होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी ।

इस अवसर पर अवर अभियंता रविकांत अनुरागी, सुरेश सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि शक्ति सिंह आदि उपस्थित थे ।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
