30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद ने 1650 करोड़ की जल परियोजना का किया भूमि पूजन …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के जसपुरा विकास खण्ड के सिकहुला गांव के मजरा क्योटरा डेरा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत अमलीकौर ग्राम समूह सतही जल परियोजना का भूमि जिला अधिकारी आनन्द कुमार सिंह,क्षेत्रीय विधायक ब्रजेश के साथ किया।जेसीबी मशीन से खुदाई करवाई।

इस मौके पर एडीएम नमामि गंगे एमपी सिंह ने कहा कि अभी तक जो भी जल संस्थान की तरफ से जिला अधिकारी ने कहा कि पहले शहरों में लोग नल पानी पीते थे अब प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रयासों से गांव मजरों के लोग भी नलों से पानी पियेंगे।


खटान गांव में यमुना नदी से बबेरू, अतर्रा व नरैनी के 371 गांवों को व अमलीकौर से जसपुरा, तिदवारी, बड़ोखरखुर्द के 243 गांवों में घर-घर पानी की आपूर्ति की जाएगी। खटान परियोजना की लागत 1650 करोड़ है। यमुना नदी से पानी लेकर खटान गांव में बन रहे टैंकों में आपूर्ति होगी। इसके बाद किटहाई में इसे फिल्टर करने के बाद गांवों को आपूर्ति होगी। करीब 35 सौ किमी. पाइपलाइन बिछायी जाएगी। जिसमें 41 सीडब्ल्यूआर तथा 116 ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे।


हर घर नल-घर-घर जल परियोजना का कार्य 2022 तक पूर्ण किया जाना है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जिले के हर घर में पाइप लाइन से खटान, अमलीकौर गांव के पास यमुना नदी से पानी पहुंचाया जाएगा। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी इस पेयजल परियोजना के अंतर्गत यमुना नदी से पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसमें 28 नलकूप भी शामिल किए गए हैं। इसमें जसपुरा विकासखंड के 21, बड़ोखरखुर्द के छह व कमासिन का एक नलकूप शामिल है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : गेहूँ की खरीद, गोदाम हो गये हैं हाउस फुल, लदान मजदूरी हुई दोगुनी ! …

City News Uttar Pradesh

फेल होने पर इंटर के छात्र ने खाया जहर, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती

Banda : कांपा वन विभाग :हरियाली चोरों की बढ़ी धड़कने, कार्रवाई की तलवार से उड़ा चैन नींद हराम !

City News Uttar Pradesh

जाति व्यवस्था पर मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी का हमला

City News Uttar Pradesh

Banda : माफिया डान मुख्तार के गुर्गों के ठिकाने पुलिस के कैमरों में ! …

डीजीपी के आदेश ‘हवा हवाई’: बांदा में पटाखों का अवैध भंडारण जारी ? जान-माल का खतरा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़