
- विनोद मिश्रा
बांदा। इसे “सुधार गृह” कहा जाता है, लेकिन “बांदा का मंडल कारागार इन दिनों अमानवीयता का केंद्र” बनता जा रहा है। यहां “कैदियों को सजा के साथ-साथ ऐसी जिंदगी दी” जा रही है, जिसे “इंसान तो छोड़िए, जानवर भी बर्दाश्त न” करे। “तस्वीर आंकड़ों” से समझिए।
इस “जेल की निर्धारित क्षमता सिर्फ 567 बंदियों” की है। लेकिन “अंदर 743 बंदी ठूंसे” गए हैं। यानी 176 “इंसान ऐसे हैं, जिनके लिए इस जेल में जगह ही नहीं” है। 117 बैरकों में 743 बंदियों को रखना, यह “व्यवस्था नहीं, मजबूरी का नाम है। सोने के लिए जगह नहीं, सांस लेने के लिए हवा नहीं, और दिन काटने के लिए सिर्फ भीड़”। इससे भी “ज्यादा तल्ख हकीकत भोजन” की है।
बंदियों का कहना है कि “जो खाना परोसा जाता है, उसे देखकर जानवर भी मुंह मोड़” लें। “सड़ा, बेस्वाद और पोषण से खाली खाना”। लेकिन “कैदी करें तो क्या करें”। “भूख के आगे मजबूरी का नाम ही महात्मा गांधी” बन गया है। “खाना है तो यही खाना है, वरना भूखे रहना” है। महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि “यह सब धन की कमी से नहीं हो” रहा। “सरकार बजट देती है, खूब देती है। फिर भी न खाना सुधर रहा है, न जगह बढ़ रही है। तो फिर पैसा जा कहां रहा” है ?
जेल के “अंदर” से ही “आवाज उठ” रही है कि इस “बजट पर भ्रष्टाचार का पहरा” बैठा है। “कागजों में व्यवस्था चमक रही है, जमीन पर कैदी सड़” रहे हैं। अब प्रबंधन कह रहा है कि “छह नई बैरकें बनेंगी, क्षमता बढ़ेगी, भीड़ कम” होगी। लेकिन विचारणीय यह है कि “जब 567 की जगह 743 को ठूंसना ही नियम” बन गया हो, तो “क्या छह बैरकें इस अमानवीयता को धो पाएंगी” ? या यह भी “सिर्फ एक और कागजी वादा” बनकर रह जाएगा ? बांदा मंडल कारागार की “दीवारों के पीछे आज सिर्फ कैदी बंद नहीं हैं, इंसानियत भी कैद” है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
