City News Uttar Pradesh
माफिया मुख्तार अंसारी की जमानत मंजूर : उसने ली राहत की सांस
उत्तर प्रदेश

बाहुबली मुख्तार अंसारी की निगरानी में तैनात किए गए नोयडा जेल के डिप्टी जेलर, मंडल कारागार में तीन शिफ्टों में बारह वार्डन दे रहे है ड्यूटी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल कारागार बांदा में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की विशेष निगरानी की जा रही है। जिसके चलते अब नोयडा के नए डिप्टी जेलर तैनात किए गए हैं। जबकि बरेली रेंज के आठ अलग-अलग जेलों के 12 वार्डन भी विशेष निगरानी में लगे हैं। कड़ी सुरक्षा के लिहाज से पीएसी भी पहरे पर तैनात है। जेल में चारों ओर सीसीटीवी कैमरे भी सक्रिय हैं।

बाहुबली मुख्तार अंसारी की निगरानी में तैनात किए गए नोयडा जेल के डिप्टी जेलर, तीन शिफ्टों में बारह वार्डन भी दे रहे है ड्यूटी
Deputy Jailor of Noida Jail, posted under the supervision of Bahubali Mukhtar Ansari, twelve wardens are also giving duty in three shifts

मुख्तार को पंजाब की रूपनगर जेल से छह अप्रैल वर्ष 2021 में यहां की मंडल कारागार लाया गया था। तभी से मंडल कारागार की सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी न रहे। इसके लिए अब नोयडा जेल के डिप्टी जेलर उमेश बाबू को यहां विशेष निगरानी में तैनात किया गया है। इसी तरह हर माह दूसरे रेंज के वार्डन भी बदले जाते हैं।

बाहुबली मुख्तार अंसारी की निगरानी में तैनात किए गए नोयडा जेल के डिप्टी जेलर, तीन शिफ्टों में बारह वार्डन भी दे रहे है ड्यूटी
Deputy Jailor of Noida Jail, posted under the supervision of Bahubali Mukhtar Ansari, twelve wardens are also giving duty in three shifts

इस समय बरेली रेंज के वार्डन पहरे पर नियुक्त किए गए हैं। जिसमें जिला कारागार बरेली, केंद्रीय कारागार, मुरादाबाद, बदांयू से एक-एक वार्डन व पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर व बिजनौर कारागार से दो-दो वार्डन शामिल हैं। मुख्तार की बैरक व उसके आसपास खासकर गैर जनपदों के वार्डन व डिप्टी जेलर की निगरानी रहती है। जिससे सतर्कता के साथ पूरी निगरानी हो सके। इसके अलावा मंडल कारागार के अन्य वार्डन व डिप्टी जेलर आदि भी विशेष निगरानी में गैर जनपदों के डिप्टी जेलर व वार्डनों का बाहर से पूरा सहयोग देते हैं। सुरक्षा के इंतजाम में आठ वाडी वार्न कैमरे, 44 सीसीटीवी कैमरे भी सक्रिय हैं। डेढ़ सेक्शन पीएसी अंदर व पीएसी के 20 जवान बाहरी सुरक्षा में तैनात हैं। कारागार के चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है।


प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि निगरानी में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए मानीटरिंग की जाती है। वार्डन व डिप्टी जेलरों को उनके ड्यूटी के दायित्वों के बारे में बताया जाता है। ड्यूटी के समय किसी तरह की लापरवाही न बरतने के सभी सुरक्षाकर्मियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में हरछठ पूजा की रही धूम : पुत्रों के दीर्घायु की हुई कामना

बिजली विभाग की मेहरबानियां : बिल बोझ उतारेगा, शुक्रिया- शुक्रिया …

City News Uttar Pradesh

गंगा-जमुनी तहज़ीब की ‘मिसाल’ बना बांदा: ईद मीलादुन्नबी जुलूस में दिखा ऐतिहासिक नज़ारा

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात बारह बजे से शुरू हो गया टोल वसूली

News : उत्तर प्रदेश में 100 से अधिक IAS आफिसर का रुक सकता है प्रमोशन…

City News Uttar Pradesh

बांदा : नोडल अफसरों को सौंपी विधान सभा चुनाव की जिम्मेदारियां …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़