24.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
तीन करोड़ से 'सालों पुरानी समस्या' से मिलेगी 'मुक्ति': केन पर बनेगा 'मजबूत सेतु'
उत्तर प्रदेश

तीन करोड़ से ‘सालों पुरानी समस्या’ से मिलेगी ‘मुक्ति’: केन पर बनेगा ‘मजबूत सेतु’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बरसात के मौसम में केन नदी की उफनती धार हर साल चहितारा-पचुल्ला क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए संकट बन जाती थी। जलमग्न मार्ग और नावों के सहारे खतरे भरे सफर ने ग्रामीणों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया था। अब योगी सरकार की ओर से प्रस्तावित तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला लघु सेतु इस क्षेत्र के लिए उम्मीद की नई किरण बन गया है।

तीन करोड़ से 'सालों पुरानी समस्या' से मिलेगी 'मुक्ति': केन पर बनेगा 'मजबूत सेतु'

यह प्रस्तावित लघु सेतु बांदा-बहराइच मार्ग से चहितारा-पचुल्ला मार्ग के किलोमीटर छह पर स्थित पुराने रपटे के स्थान पर बनाया जाएगा। सेतु 3×15 मीटर स्पान का होगा। इसकी अनुमानित लागत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और फरवरी माह में स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसे एक वर्ष के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

तीन करोड़ से 'सालों पुरानी समस्या' से मिलेगी 'मुक्ति': केन पर बनेगा 'मजबूत सेतु'

वर्तमान में बरसात के दौरान केन नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब 1.350 किलोमीटर लंबा मार्ग जलमग्न हो जाता है। इसके चलते चहितारा, पचुल्ला सहित आसपास के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट जाता है। ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नावों के सहारे आवागमन करना पड़ता है। लघु सेतु के निर्माण से यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। सीडी द्वितीय के अधिशासी अभियंता भूपेश कुमार सोनकर ने बताया कि सेतु बनने के बाद बरसात के मौसम में भी यातायात सुचारु रहेगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अठ्ठाइस करोड़ में बिक गई “स्वच्छता”: गांवों में सड़ांध और फाइलों में सफाई !जिम्मेदार बेखबर !

City News Uttar Pradesh

बांदा में आयुवेर्दिक दवाओं का का नकली बाजार ? खामोश है सरकारी विभाग !

City News Uttar Pradesh

हिरासत में चित्रकूट जेल अधीक्षक और जेलर: अब्बास और निखत मुलाकात मामले में बड़ा एक्शन

City News Uttar Pradesh

होली में जमकर चला रंग: नशे की तरंग में मटन एवं चिकन का भी दिखा धमाल

City News Uttar Pradesh

भाजपा में हमीरपुर लोकसभा के लिये टिकट की राजनीति गरमाई : चतुष्कोणीय संघर्ष की स्थिति

City News Uttar Pradesh

लापता युवक की मौत पर सस्पेंस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा रहस्य, हत्या या हादसा ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़