25.3 C
Lucknow
October 9, 2026
City News Uttar Pradesh
शादी की जिद में 'रेलवे पुल' पर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमिका पहुंची तो 'चौंकाने' वाला अंत !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

शादी की जिद में ‘रेलवे पुल’ पर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमिका पहुंची तो ‘चौंकाने’ वाला अंत !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। प्रेमिका से “शादी की जिद ऐसी चढ़ी कि युवक जान देने पर आमादा” हो गया ! शुक्रवार सुबह एक युवक केन नदी पर बने “रेलवे पुल पर चढ़” गया और “नीचे कूदने” की धमकी देते हुए “प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग” करने लगा। करीब दो घंटे तक युवक पुल पर “डटा” रहा और पुलिस उसे “समझाने” में जुटी रही। आखिरकार प्रेमिका को मौके पर बुलाया गया, उसके पहुंचते ही “युवक नीचे उतरने को तैयार” हुआ। पुलिस ने उसे “सकुशल नीचे उतारने के बाद गिरफ्तार” कर लिया।शादी की जिद में 'रेलवे पुल' पर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमिका पहुंची तो 'चौंकाने' वाला अंत !मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है। शहर के चमरौड़ी निवासी विकास शर्मा का एक युवती से “प्रेम प्रसंग” बताया जा रहा है। युवक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन परिजनों की “सहमति न मिलने से वह नाराज” था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह “रेलवे पुल” पर पहुंच गया। सूचना पर एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार समेत पुलिसकर्मियों ने युवक को लगातार “समझाने का प्रयास” किया, लेकिन वह “प्रेमिका” को बुलाने की “जिद” पर “अड़ा” रहा।शादी की जिद में 'रेलवे पुल' पर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमिका पहुंची तो 'चौंकाने' वाला अंत !युवक के “कूदने” की आशंका को देखते हुए पुलिस ने केन नदी में “नाविकों और गोताखोरों” को भी “तैनात” कर दिया। “पुल” के आसपास “बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट” गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रेमिका को मौके पर बुलवाया। उसके पहुंचने के बाद युवक को “सकुशल नीचे उतारने” के बाद “गिरफ्तार” कर लिया। मौके पर जेल चौकी प्रभारी प्रदीप सोनी, कालवन गंज चौकी प्रभारी शुभम कौशिक समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : शादी न होने परेशान युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…

City News Uttar Pradesh

आयुक्त अजीत के अल्टीमेटम से ‘कांपे’अफसर: कहा- जनता को ‘राहत’ दें, वरना ‘जवाब’ दो !

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू की नालों पर ‘ललकार’ : मानसून से पहले 80 प्रतिशत साफ

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश का तूफानी प्रचार दिखा रहा कमाल: भाजपा के पक्ष में बन चुका माहौल

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत की पहल : बिजली की लो वोल्टेज समस्या का हुआ हल !

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज के प्राचार्य कौशिक बनें बागवां : फिर लग गया “चार चाँद”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़