City News Uttar Pradesh
यूपी में ओमिक्रॉन वैरिएंट की दस्तक: गाजियाबाद के दंपती में संक्रमण की पुष्टि, अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में फिर कोरोना की दस्तक, चार माह बाद मिला एक संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

 

हमीरपुर। जिले में चार माह बाद बुधवार को एक कोरोना संक्रमित मिला है। जानकारी होते ही स्वाथ्य विभाग अलर्ट हो गया और संक्रमित के गांव टीमें भेज संपर्क में आने वाले स्वजन व अन्य के सैंपल लिए गए। सुमेरपुर पीएचसी में कोरोना जांच को संक्रमित का सैंपल बीते 13 दिसंबर को लिए गया था। बुधवार को जिले में कुल 48 सैंपलों की जांच की गई।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिले में 14 अगस्त को आखिरी संक्रमित मिला था। जिसके बाद 19 अगस्त को जनपद कोरोना मुक्त हो गया। वहीं बीते दिनों तीसरी लहर की आशंका के देखते शासन के निर्देश पर पुन: शुरू की गई सैंपलों की कोरोना जांच में बुधवार को सुमेरपुर विकास खंड क्षेत्र के मोराकांदर गांव निवासी एक 35 वर्षीय युवक संक्रमित निकला है। जिसकी जानकारी होते ही हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने गांव टीमें भेजी है। सीएमओ डा. एके रावत ने बताया कि टीमें भेज संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग व आवश्यक कार्रवाई करने के टीम को निर्देश दिए गए है। संक्रमित को जल्द उपचार के लिए भेजा जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे. रीभा का सख्त रुख: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर 10 घंटे तक लगा रहा 30 किलोमीटर लंबा जाम

City News Uttar Pradesh

तीन करोड़ वेतन में खर्च: फिर भी गांवों की सफाई व्यवस्था बेपटरी !

City News Uttar Pradesh

कार और बाइक पर भी भारी पड़ सकती है गर्मी: भूलकर भी फुल न कराएं पेट्रोल की टंकी

ऐसा केाई कार्य न करें, जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हो : प्रेक्षक

City News Uttar Pradesh

भाजपा की मीडिया कार्यशाला : पढ़ाया गया पार्टी का इतिहास …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़