27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का 'लोकार्पण बहार' कार्यक्रम बना चर्चा: शहर की बदल रही तस्वीर
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधायक प्रकाश का ‘लोकार्पण बहार’ कार्यक्रम बना ‘चर्चा’: शहर की ‘बदल’ रही तस्वीर

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का “लोकार्पण बहार” कार्यक्रम “चर्चा का विषय” बना हुआ है। नगर में लोकार्पण कार्यक्रम नें यह साबित कर दिया है कि उनके लिए विकास ही सबसे बड़ा एजेंडा है। विधायक प्रकाश ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती गुप्ता के साथ नगर के इंद्रानगर में एक साथ “छह नवनिर्मित आरसीसी सड़कों” का लोकार्पण कर “नगरवासियों को बड़ी सौगात” दी।विधायक प्रकाश का 'लोकार्पण बहार' कार्यक्रम बना चर्चा: शहर की बदल रही तस्वीर इन सड़कों में इंद्रानगर छोटा बाईपास में सीसी रोड, मणिपूरन में सीसी रोड, टीवी टावर रोड के सामने सीसी रोड, बीएसएनएल ऑफिस के समीप सीसी रोड, सुनील तिवारी के आवास के समीप सीसी रोड और गांधी पार्क के समीप सीसी रोड शामिल हैं। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि नगर में “बेहतर सड़क संपर्क, सुगम आवागमन एवं आधारभूत सुविधाओं” के सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह एक “महत्वपूर्ण कदम” है।विधायक प्रकाश का 'लोकार्पण बहार' कार्यक्रम बना चर्चा: शहर की बदल रही तस्वीर इन सड़कों के निर्माण से नगरवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा नगर के विकास को नई गति प्राप्त होगी। विधायक की इस पहल से नगरवासियों में “काफी उत्साह” है और लोगों ने कहा कि प्रकाश द्विवेदी जैसे जनप्रतिनिधि ही बाँदा की “असली ताकत” हैं, जो वादा नहीं सीधे “काम” करके दिखाते हैं।विधायक प्रकाश का 'लोकार्पण बहार' कार्यक्रम बना चर्चा: शहर की बदल रही तस्वीर इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासु, मंडल अध्यक्ष उत्तरी संतोष राजपूत, सभासद राममिलन तिवारी, पत्रकार ओमप्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र मिश्रा, सभासद देवेंद्र भदौरिया, धनंजय करवरिया, पुष्कर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाइकों के आपस में टकराने से फौजी के बेटे समेत दो की मौत

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बनाम संजय : भाजपा में निषाद वोटों की नई जंग, योगी के भरोसेमंद मंत्री का बढ़ेगा ‘कद’ ?

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग पटेल नें बताया कि हम सभी आजादी की कैसे ले रहें हैं सांस ?

डीएम नें किया जिला अस्पताल का निरीक्षण: वास्तविकता से कर दी गई अनभिज्ञ

बुंदेलखंड पैकेज से बनी करोड़ों की बांदा मंडी को वर्षों से क‍िसानों का इंतजार

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें मुख्य मंत्री योगी से की भेंट: विकास चर्चा के साथ लिया मार्ग दर्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़