चित्रकूट। चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी की वारदात सामने आई है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वह मासूम को बिस्किट दिलाने के बहाने घर से ट्यूबवेल पर ले गया और अपनी हवस का शिकार बनाया।
मऊ कस्बे की रहने वाले परिवार की चार वर्षीय मासूम अपने घर पर मां व भाई के साथ थी। जबकि उसके पिता खेत गए थे। बताते हैं कि शनिवार की शाम को मासूम के मामा घर आए थे। जिनकी आवभगत में उसकी मां लगी थी। तभी पड़ोस के मोहल्ला से एक परिचत युवक उनके घर आया और बैठकर दरबार करने लगा। थोड़ी देर में मासूम भाई बहन को उनकी मां से इजाजत लेकर युवक बिस्किट दिलाने के बहाने साथ ले गया।

परिवार के मुताबिक युवक काफी देर तक नहीं लौटा। वह दोनों मासूम को ट्यूबवेल में ले गया। वहां पर भाई को बाहर खड़ कर युवक मासूम को अंदर कमरे में ले गया और दरिंदगी की। मासूम ने जब शोर मचाया तो युवक मौके से भाग निकला। उसके रोने की आवाज सुनकर लोग पहुंच गए। मां को मासूम ने पूरी घटना बताई। थोड़ी देर में उसके पिता भी खेत से आ गए और उसे साथ लेकर थाने पहुंचे।
पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊ शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित अखिलेश पासी के खिलाफ पाक्सो सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। रात में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वह नशेड़ी है। पीड़िता मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
