City News Uttar Pradesh
इंडिया गठबंधन ने खोला दांव: सुदर्शन रेड्डी होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, सियासी संग्राम तेज
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

इंडिया गठबंधन ने खोला दांव: सुदर्शन रेड्डी होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, सियासी संग्राम तेज

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को विपक्ष ने मैदान में उतारकर अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें, आज इंडिया गठबंधन की मीटिंग थी और उसके बाद ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उम्मीदवार का ऐलान किया है।मल्लिकार्जुन खड़गे ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी हमारे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे।

इंडिया गठबंधन ने खोला दांव: सुदर्शन रेड्डी होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, सियासी संग्राम तेज

हम सब जानते हैं कि उन्होंने गरीबों के लिए कैसी लड़ाइयां लड़ी हैं और कैसे खड़े होकर संविधान की रक्षा की है। ये एक वैचारिक लड़ाई है और सभी विपक्षी दल इस पर सहमत हैं। इस वजह से ही हम चुनाव लड़ रहे हैं। हमने मिलकर उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एक साझा उम्मीदवार लाया है और मुझे खुशी है कि सभी ने एक नाम पर सहमति जताई है। ये लोकतंत्र के लिए एक बहुत ही बड़ा क्षण है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, वे 21 अगस्त को नामांकन करेंगे। कल सभी विपक्षी दलों के सांसदों की बैठक एक बजे सेंट्रल हॉल में हो होगी। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर चर्चा हो सकती है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में कुपोषण की बहार : नहीं कम हो पा रहा है आंकडा़, प्रशासन कर रहा खानापूरी !

मानसून की रुसवाई : बारिश न होने से सूखने लगी मूंगफली, तिल, उड़द की पौध

तीन हजार कार्यकर्ताओं की फौज एवं रणनीति ने दिलाई भाजपा को जीत

City News Uttar Pradesh

पराली जलाने पर रोक के लिये होगी सेटेलाइट से निगरानी : होगा जुर्माना

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें शुरू किया महा जनसंपर्क : मिशन 24 को दी उड़ान

अटल पार्क योजना मुहिम में अटकी : आठ गांवों में ही अभी मिल पाई भूमि !

ब्रेकिंग न्यूज़