25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, दो चरणों में होगी वोटिंग, 13 मई को आएंगे नतीजे
उत्तर प्रदेश

यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, दो चरणों में होंगे मतदान; 13 मई को आएंगे नतीजे

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। यूपी चुनाव आयोग ने बताया कि यूपी में निकाय चुनाव दो दिन होने हैं, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी। इसके साथ ही 13 मई को इस चुनाव के नतीजे जारी होंगे। यूपी निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग होनी है। पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी जिसमें साहरनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होनी है। जिसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर शामिल हैं।


यूपी निकाय चुनाव के लिए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत और नगरीय निकाय) द्वारा सार्वजनिक सूचना की तारीख की ही घोषणा हो गई है। जिसमें जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पहले चरण के लिए 10 अप्रैल को सूचना जारी करेंगे और दूसरे चरण के चुनाव के लिए 16 अप्रैल को सूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन पत्रों की भरने और जमा करने की तारीख पहले चरण के चुनाव के लिए 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक है। इसके साथ ही दूसरे चरण के चुनाव के लिए 17 अप्रैल से 24 अप्रैल है।

– इस दिन मिलेंगे उम्मीदवारों को सिंबल

वहीं निकाय चुनाव के लिए नामांकन वापसी के की तारीख पहले चरण के चुनाव के लिए 20 अप्रैल है और दूसरे चरण के लिए 27 अप्रैल है। इसके साथ ही पहले चरण के चुनाव के उम्मीदवारों को प्रतीक (निशान) 21 अप्रैल को मिलेंगे और दूसरे चरण के लिए 28 अप्रैल के मिलेंगे। इस बार 17 नगर निगम, 199 नगरपालिका और 544 नगर पंचायतों में चुनाव कराया जाना है। इस चुनाव के लिए 43231827 वोटर्स हैं जिनमें से 22983728 पुरुष वोटर्स हैं और 20248099 महिला वोटर्स हैं।

– पहले चरण में इन जिलों में होगा चुनावः-4 मई 2023

यूपी निकाय चुनाव के लिए पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर जिलों में चुनाव होगा।

– दूसरा चरणः 11 मई 2023

दूसरे चरण में मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर जिलों में चुनाव होना है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जिलाधिकारी अनुराग पटेल “यूपी रत्न” से सम्मानित : जिले में हर्ष की लहर

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने दूर की बुंदेलखण्ड की बदहाली : अयोध्या सिंह

बांदा के मिल्खा सिंह मोतीलाल नें ‘एशिया मास्टर एथलीट’ में जीता ‘कांस्य’ : वामदेव की नगरी खुशी में ‘बमबम’

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : बुंदेलखंड वीरता और शौर्य का प्रतीक

City News Uttar Pradesh

Banda : त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने दंगा नियंत्रण का किया अभ्यास, होली पर्व में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की निगरानी ….

विधायक प्रकाश ने रचा इतिहास: अति सुबह गांवों में दस्तक, बना जनचर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़