28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
सांप के 'जहर' पर भारी पड़ा अंधविश्वास: 'झाड़-फूंक' के 'भरोसे' चली गई छात्र की 'जान'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

सांप के ‘जहर’ पर भारी पड़ा अंधविश्वास: ‘झाड़-फूंक’ के ‘भरोसे’ चली गई छात्र की ‘जान’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अंधविश्वास और ‘समय पर इलाज’ न मिलने से जुड़ी एक ‘दर्दनाक घटना’ सामने आई है। जमीन पर अपनी मां के साथ सो रहे कक्षा 11 के ‘छात्र को सांप ने डस’ लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उसे ‘तत्काल अस्पताल’ ले जाने के बजाय रातभर ‘झाड़-फूंक’ कराने में लगे रहे। जब हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो सुबह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद ‘छात्र को मृत घोषित’ कर दिया।

सांप के 'जहर' पर भारी पड़ा अंधविश्वास: 'झाड़-फूंक' के 'भरोसे' चली गई छात्र की 'जान'दर्दनाक घटना के बाद परिवार में ‘कोहराम’ मच गया। जिस ‘बेटे को परिजन इलाज से बचाने की उम्मीद’ लगाए बैठे थे, सुबह उसकी ‘मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर’ दिया। घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर खलारी गांव की है। गांव निवासी कुलदीप पटेल शनिवार रात घर में अपनी मां गेंदारानी के साथ ‘जमीन पर सो’ रहा था। रात करीब दो बजे ‘अचानक सांप ने कुलदीप को डस’ लिया। सांप के डसने की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, घर में ‘अफरा-तफरी’ मच गई। परिजनों ने पहले ‘सांप की तलाश और घरेलू स्तर पर उपाय’ करने के बजाय ‘झाड़-फूंक’ का सहारा लिया।

सांप के 'जहर' पर भारी पड़ा अंधविश्वास: 'झाड़-फूंक' के 'भरोसे' चली गई छात्र की 'जान'सर्पदंश के बाद कुलदीप की हालत बिगड़ती चली गई, लेकिन परिजन उसे ‘अस्पताल ले जाने के बजाय रातभर झाड़-फूंक’ कराने में लगे रहे। सुबह सीएचसी नरैनी पहुंचने पर चिकित्सक डॉ. लवलेश पटेल ने कुलदीप की जांच की। जांच के बाद उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। नरैनी कोतवाली निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि युवक की मौत सांप के डसने से हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ‘पुलिस ने मामले की जानकारी’ जुटाई।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एआरटीओ शंकर सिंह की अपील: योजना का उठाए लाभ, पाएं टैक्स और पेनाल्टी से मुक्ति

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में तुलसी प्रपात हो गया आकर्षण विहीन ? करोड़ों की लुट गई है सौंदर्यता !

City News Uttar Pradesh

बुलडोजर की खोदाई में फिर टूटी पेयजल पाइपलाइन, आपूर्ति ठप होने से कस्बावासियों में आक्रोश …

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार की सड़क: निर्माण बना ‘घोटाले’ की मिसाल, सरकारी धन पर ‘सिस्टम’ का डाका ?

City News Uttar Pradesh

सड़क पर मौत का मंजर: ट्रक से टकराया ऑटो, दो की दर्दनाक मौत, चार की हालत गंभीर

दलालों की फिर “चांदनी में सैर” : सख्ती की लुका छुपी खत्म, नजारा- नजराना फिर आबाद !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़