24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
ट्रांसपोर्टर की गुंडागर्दी: व्यापारी को कुचलने का प्रयास, संगठन द्वारा आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश

ट्रांसपोर्टर की गुंडागर्दी: व्यापारी को कुचलने का प्रयास, संगठन द्वारा आंदोलन की चेतावनी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के स्वराज कॉलोनी में एक “दिल दहला देने वाली घटना” सामने आई है, जहां ट्रांसपोर्टर अंकुर सिंह कछवाह ने फॉर्च्यूनर गाड़ी से शैलेन्द्र गुप्ता को कुचलकर जान से मारने की कोशिश की। इस गंभीर घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और व्यापारिक संगठनों में रोष व्याप्त है।

ट्रांसपोर्टर की गुंडागर्दी: व्यापारी को कुचलने का प्रयास, संगठन द्वारा आंदोलन की चेतावनी

घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी शैलेन्द्र गुप्ता के आवास पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज के हर व्यक्ति की सुरक्षा और न्याय के लिए संगठन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सौरभ गुप्ता ने बताया कि इस घटना की जानकारी बुंदेलखंड प्रभारी शिवकुमार सोनी को दी गई है।

ट्रांसपोर्टर की गुंडागर्दी: व्यापारी को कुचलने का प्रयास, संगठन द्वारा आंदोलन की चेतावनी

जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. नीरज बोरा और राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. अजय गुप्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक इस मामले को पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं करता है, तो वैश्य महासम्मेलन बड़े आंदोलन की रणनीति बनाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और समाज के सम्मान की रक्षा के लिए संगठन पूरी तरह तैयार है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रांसपोर्टर की गुंडागर्दी: व्यापारी को कुचलने का प्रयास, संगठन द्वारा आंदोलन की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिला महामंत्री वीरेन्द्र गुप्ता (बाबू भैया), जिला उपाध्यक्ष बसंत गुप्ता, नवीन गुप्ता (बोडे), उमेश गुप्ता दया, प्रवीण गुप्ता, गौरव अग्रवाल, दीपक गुप्ता (अयोध्यावासी) सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने भी घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने प्रशासन से दोषी को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सवालों के घेरे में पूरा तंत्र: दुष्कर्म पीड़िता के ‘परिजनों’ पर मुकदमा दर्ज, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

City News Uttar Pradesh

दया करो सरकार : डाक्टरों का अभाव क्या आक्सीजन करे उपचार !

Banda – भाजपा नेता से अभद्रता: रोडवेज इंचार्ज सहित तीन के विरुद्घ रिपोर्ट…

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश के बोल ने छुआ दिल: मंत्री नहीं, पुत्र हूँ आपका, जनता से संवाद में हुए ‘भावुक’

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति ने कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण: अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये निर्देश

बांदा में बसपा का घटा जनाधार : कैसे होगा विधानसभा चुनाव में उद्धार ? …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़