27.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
निर्लज्जता पूर्ण लापरवाही : बेंदा पुल की मरम्मतीकरण में विलंब, डीएम की फटकार बेअसर ?
उत्तर प्रदेश

निर्लज्जता पूर्ण लापरवाही : बेंदा पुल की मरम्मतीकरण में विलंब, डीएम की फटकार बेअसर ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बेंदा घाट पुल की मरम्मत का कार्य दो दिन चले अढ़ाई कोश की गति पर है। दो माह से कार्य दाई संस्था मरम्मत के नाम पर अभी ककहरा ही पढ़ रही है। इसके चलते आवागमन व्यवस्था कोढ़ में खाज बन गई है। डीएम दुर्गा शक्ति नें वेंदा पुल की मरम्मत कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश पिछले माह दिये थे। कार्य प्रगति की समीक्षा की थी।

निर्लज्जता पूर्ण लापरवाही : बेंदा पुल की मरम्मतीकरण में विलंब, डीएम की फटकार बेअसर ?
Shameless negligence: Delay in repairing Benda bridge, DM’s rebuke ineffective?

मरम्मत कार्य में ढिलाई पर फटकारा भी था। डीएम दुर्गा शक्ति ने एनएचएआई के मैनेजर से नाराजगी जताई थी कि बेंदाघाट पुल के मरम्मतीकरण कार्य की प्रगति बहुत धीमी है, जिससे आवागमन में बहुत ही कठिनाई है। नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये थे कि पुल की मरम्मत के कार्य को प्रत्येक दशा में गुणवत्ता के साथ तेज करें।

👉 51वां पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव चित्रकूट का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 मार्च 2024 को होगा। स्थान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। आयोजक- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सीतापुर चित्रकूट। संपर्क सूत्र- मोबाइल नंबर, 9450370428, 9721049620, 9125726711 || प्रशांत करवरिया ( प्रिंस ) कार्यकारी अध्यक्ष।

दिसम्बर माह तक पूर्ण करायें। लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिये कि पुल के मरम्मत कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह विभाग के सम्बन्धित अभियंता द्वारा कराकर प्रस्तुत करें। एक एनएचएआई के अभियंता को कार्य प्रगति हेतु कैम्प ड्यूटी लगायें।

निर्लज्जता पूर्ण लापरवाही : बेंदा पुल की मरम्मतीकरण में विलंब, डीएम की फटकार बेअसर ?
Shameless negligence: Delay in repairing Benda bridge, DM’s rebuke ineffective?

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी शंकर सिंह, अधिशाषी अभियंता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण, उप जिलाधिकारी सदर एवं बबेरू सहित एनएचएआई के मैनेजर पुनीत गर्ग उपस्थित थे। वर्तमान में ताजा हालत यह है की कार्य दाई संस्था निर्लज्ज सी हो गई है। क्योंकि कार्य की प्रगति में लापरवाही देखकर तो यही महसूस होता है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक अब्बास की जेल में बर्थडे मनाने की चल रही थी राजसी तैयारी : बिगड़ गया खेल

City News Uttar Pradesh

डॉ. नवीन कुमार को नेंशनल एजुकेशन फोरम कोलकाता से मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

City News Uttar Pradesh

किसानी का ‘स्वाद’ खाद नें ‘बिगाड़ा’: किसान पीट रहा है माथा

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत पर विधायक प्रकाश नें जताई शोक संवेदना : मदद का भरोसा !

पत्नी को पीटा: फिर स्वयं को फांसी लगा समाप्त कर ली जीवन लीला

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति ने निकाय चुनाव तैयारियों का किया स्थलीय सिंहावलोकन

ब्रेकिंग न्यूज़