23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सरकार की रहम दिली : अब हर गाय की खुराक पर खर्च होंगे पचास रुपये
उत्तर प्रदेश

सरकार की रहम दिली : अब हर गाय की खुराक पर खर्च होंगे पचास रुपये

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गोआश्रय स्थलों में भूख से बिलबिला और कराह रहे गौवंशों पर सरकार की रहम दिली बरसी है। यहां रखे गए गोवंश की खुराक पर अब प्रतिदिन पचास रुपये खर्च किए जाएंगे। अभी तक हर गोवंश पर महज तीस रुपये ही खर्च करने का प्रावधान था।

सरकार की रहम दिली : अब हर गाय की खुराक पर खर्च होंगे पचास रुपये
Government’s mercy: Now fifty rupees will be spent on feeding each cow

खुराक की रकम के काफी कम होने की वजह से अक्सर गोशालाओं में भूसे की कमी होती थी।  पशुधन अधिकारियों का कहना है कि शासन ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। जनपद में 325 गो-आश्रय स्थलों 75 गोवंश सरकारी दस्तावेजों में हैं।

👉 51वां पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव चित्रकूट का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 मार्च 2024 को होगा। स्थान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। आयोजक- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सीतापुर चित्रकूट। संपर्क सूत्र- मोबाइल नंबर, 9450370428, 9721049620, 9125726711 || प्रशांत करवरिया ( प्रिंस ) कार्यकारी अध्यक्ष।

इनको तीस रुपये प्रतिदिन के लिहाज से खुराक दी जाती है लेकिन, यह रकम गोवंशोें के अपर्याप्त साबित होती थी। भूसा एवं खरी के दाम बढ़ जाने से इतनी रकम में दोनों टाइम में गोवंश को भूसा खिला पाना संभव नहीं हो पा रहा था।

सरकार की रहम दिली : अब हर गाय की खुराक पर खर्च होंगे पचास रुपये
Government’s mercy: Now fifty rupees will be spent on feeding each cow

इस वजह से गोवंशों को दिए जाने वाले भूसे में भी कटौती की जा रही थी। शिकायत मिलने पर आखिरकार सरकार ने इस माह से खुराक की रकम बढ़ाकर 50 रुपये करने के निर्देश जारी कर दिए। उप निदेशक पशुचिकित्सा के मुताबिक शासनादेश जारी कर दिया गया है। इससे गोवंशों को खुराक उपलब्ध कराने में आसानी होगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

होलिकोत्सव पर आप सभी को हार्दिक बधाई: त्यागे दुश्मनी और बुराई

बुंदेलखंड की होगी “बल्ले -बल्ले” : अरहर दाल विश्व को कर देगी “स्वस्थ एवं मस्त” !

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें टिफिन बैठक में दिया चुनावी तड़का

Swami Swaroopanand Died: द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्‍वामी स्‍वरूपानंद सरस्‍वती के निधन पर शोक की लहर, बेबाक बयानों के लिए थे विख्‍यात, पढ़िए उनके बारे में

City News Uttar Pradesh

कागजों में सड़कें गड्ढा मुक्त : पीडब्लूडी चैन की नींद सुप्त …

City News Uttar Pradesh

अरछा बरेठी गांव का ‘अस्तित्व’ खतरे में: हर साल ‘बाढ़’ से सैकड़ों लोग ‘बेघर’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़