City News Uttar Pradesh
हत्या का खुलासा : अय्याशी में बाधा बनने पर हुई थी अधेड़ की हत्या
उत्तर प्रदेश

हत्या का खुलासा : अय्याशी में बाधा बनने पर हुई थी अधेड़ की हत्या …

 

– मृतक ने भतीजी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखा था
– अपर एसपी ने प्रेस वार्ता करते हुए किया हत्या का खुलासा
– पुलिस और एसओजी टीम ने हत्यारोपी भतीजी व प्रेमी को किया गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अतर्रा में अधेड़ के मिले शव के मामले का आखिरकार पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। दरअसल मृतक ने अपनी भतीजी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस पर भतीजी और उसके प्रेमी ने ही सिर कुचलकर अधेड़ की हत्या कर दी थी। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से रूबरू होते हुए हत्या का खुलासा किया। एसओजी और पुलिस टीम ने हत्यारोपी भतीजी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या का खुलासा : अय्याशी में बाधा बनने पर हुई थी अधेड़ की हत्या
मालुम हो कि बीती 13 अक्टूबर की रात को रामखेलावन पुत्र स्व. बसंता निवासी मूसानगर का शव सड़क में पड़ा पाया गया था। सिर पर हुए जख्म को हालात को देखते हुए पुलिस ने हत्या की बात कही थी। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रपट भी अतर्रा थाने में दर्ज की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि मृतक रामखेलावन ने अपनी भतीजी और उसके कथित प्रेमी ओमप्रकाश पुत्र रामचंद्र निवासी गुठिल्ला पुरवा कृष्णा नगर अतर्रा को आपत्तिजनक हालात में देख लिया था। इसके तत्काल बाद ही प्रेेमी और भतीजी ने हत्या करने का मन बनाया।

हत्या का खुलासा : अय्याशी में बाधा बनने पर हुई थी अधेड़ की हत्या

एएसपी श्री मिश्र ने बताया कि ईंट से पहला वार रामखेलावन के सिर पर उसकी भतीजी ने ही किया। बाद में उसके प्रेमी ने कई वार कर हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि मृतक की भतीजी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी ने बताया हत्या के इस मामले का खुलासा करने के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया था, पूछतांछ के बाद हत्या का राज खुलकर सामने आ गया। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अतर्रा थाना प्रभारी वीरप्रताप सिंह, एसओजी टीम के उप निरीक्षक मयंक चंदेल, उप निरीक्षक पवन कुमार पांडेय थाना अतर्रा, एसओजी टीम के हेड कांस्टेबल महेश सिंह, कांस्टेबल भानुप्रकाश, सत्यम गुर्जर, अश्वनी प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, नीतेश समाधिया, अतर्रा थाने के धरमू पांडेय, रवि कुमार यादव, महिला कांस्टेबल आरती खटिक शामिल रहीं।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सत्ता का दुरुपयोग : सपा अध्यक्ष अखिलेश बोले, पंचायत चुनाव में करारी शिकस्त से बौखलाई भाजपा, जिला सदस्यों पर डाल रही दबाव …

चित्रकूट : प्यार पर लगा पहरा तो मौत को गले लगाया, ट्रेन के सामने कूद गए प्रेमी युगल …

विधायक प्रकाश नें बताया : जिले को मिले 192 सिंचाई सोलर पंप, किसान करें अब बल्ले- बल्ले

City News Uttar Pradesh

मालती बासू ने कलश यात्रा में लिया भाग: बोली- धार्मिक आयोजनों से समाज में बढ़ता है सद्भाव

किसानों के लिये खुशखबरी: किसान 90 फीसदी सब्सिडी पर लगा सकें सोलर प्लांट

अधिवक्ता के साथ मारपीट में रेल कर्मचारी का हुआ तबादला

ब्रेकिंग न्यूज़