City News Uttar Pradesh
एसटीएफ मामले में अब शुक्रवार को होगी सुनवाई, 6 जवानों संग एक मुखबिर की हत्या का है मामला
उत्तर प्रदेश

बांदा : विशेष न्यायाधीश की अदालत में एसटीएफ मामले की हुई सुनवाई, 11 आरोपित कोर्ट में हुए पेश

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विशेष न्यायाधीश (डकैती) नूपुर की अदालत में बुधवार को एसटीएफ के छह जवानों व एक मुखबिर की हत्या के मामले की सुनवाई हुई। करीब पौन घंटा तक बचाव पक्ष के अधिवक्ता डा. विचित्रवीर ने छह आरोपितों की ओर से बहस की। शेष बहस के लिए गुरुवार का दिन मुकर्रर किया गया है।

बांदा : विशेष न्यायाधीश की अदालत में एसटीएफ मामले की हुई सुनवाई, 11 आरोपित कोर्ट में हुए पेश
Banda: Hearing of STF case in special judge’s court, 11 accused appeared in court

फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघोलन तिराहे में जुलाई 2007 को दस्यु ठोकिया उर्फ अंबिका पटेल गैंग ने मुठभेड़ में एसटीएफ के छह जवानों व एक मुखबिर की हत्या कर दी थी। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (डकैती) नूपुर की अदालत में 15 वर्ष से चल रही है। इसमें नामजद 13 आरोपित जेल में निरुद्ध हैं। जिसमें 11 आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अपने छह आरोपितों की ओर से बहस की। इस मामले में 18 गवाह पेश किए गए हैं, जिसमें अभी बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने केवल एक गवाह से जिरह पर बहस की। इस मामले की गुरुवार को फिर सुनवाई होगी।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा शहर को बना दिया मिनी अयोध्या : जन चर्चा में समाये अंकित गुप्ता

City News Uttar Pradesh

बिसंडा में चोर गिरोह : पुलिस के लिये बन गये हैं चुनौती !

दोस्त -दोस्त न रहा : राम ने कर दी कुल्हाड़ी से श्याम की हत्या

City News Uttar Pradesh

बांदा से नजूल रिकार्ड मागंने पर खलबली: जमीनें माफिया से बचाने को शासन सक्रिय

Banda – महंगी पड़ी जालसाजी, निलंबित हुआ ग्राम पंचायत अधिकारी…

City News Uttar Pradesh

किसान ‘खाद संकट’ पर रोजाना लगा रहे जाम: मचा हुआ है ‘हाहाकार’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़