
- शरद मिश्रा
बांदा। झील का पुरवा स्थित बीएल विद्या मंदिर निजी आवासीय विद्यालय में भोजन के बाद ‘दो छात्रों की संदिग्ध मौत’ के बाद डीएम अमित आसेरी ने पूरे मामले की ‘जांच के आदेश’ दिए हैं। साथ ही विद्यालय की मान्यता और ली जा रही ‘मोटी फीस के एवज’ में दी जा रही सुविधाओं की भी ‘जांच’ होगी।
रविवार रात विद्यालय में पढ़ने वाले ‘दो छात्रों की तबीयत’ बिगड़ी। स्कूल प्रबंधन उन्हें अलग-अलग समय पर जिला अस्पताल ले गया, जहां सोमवार सुबह ‘दोनों ने दम तोड़’ दिया। आरोप है कि बच्चों की हालत बिगड़ने की सूचना परिजनों को समय पर नहीं दी गई।
सोमवार दोपहर तक दूसरे बच्चों के अभिभावकों को भी ‘घटना की जानकारी नहीं’ थी। न ही बाकी 32 बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराई गई।
जांच में खुलासा हुआ कि 40 हजार रुपये सालाना ‘फीस वसूलने’ वाले इस विद्यालय का ‘छात्रावास’ किसी ‘कालकोठरी’ से कम नहीं है। 6 कमरों में चल रहे इस ‘आवासीय विद्यालय में 34 बच्चों को सिर्फ 2 कमरों में ठूंसा’ गया है। एक बिस्तर पर दो बच्चे सोते हैं।
कमरों में सफाई नहीं, अलमारी नहीं। बच्चों का सामान बिस्तर के नीचे पड़ा रहता है। बारिश की नमी से दीवारें भीग रही हैं। गर्मी में एक ही पंखा चलता है। 7-8 साल के मासूम बच्चों के लिए ‘शौचालय भी मैदान’ पार बना है।
रात में अंधेरे में उन्हें वहीं जाना पड़ता है। अभिभावकों को “बेहतर शिक्षा और आवासीय सुविधा” का सपना दिखाकर यहां दाखिला कराया गया था। लेकिन ‘फीस’ के बदले ‘बच्चों’ को मिली सिर्फ ‘अव्यवस्था और असुरक्षा’।
डीएम ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ‘दोषी’ पाए जाने पर विद्यालय प्रबंधन और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ‘सख्त कार्रवाई’ की जाएगी। ‘मान्यता रद्द’ करने तक की ‘नौबत’ आ सकती है। इस घटना ने पूरे जिले में निजी आवासीय विद्यालयों की ‘लापरवाही पर सवाल’ खड़े कर दिए हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
