City News Uttar Pradesh
जमीन नें उगल दिया 'सोना': चमक गई 'ठाकुरदीन वाल्मीक' की तकदीर, जिले में चहुंओर चर्चा !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

जमीन नें उगल दिया ‘सोना’: चमक गई ‘ठाकुरदीन वाल्मीक’ की तकदीर, जिले में चहुंओर चर्चा !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तहसील नरैनी का गहबरा गांव के “ठाकुरदीन बाल्मीक की सोना उगल रही भूमि चर्चा” में हैं। यह वह जमीन है जिसे देखकर सब कहते थे “इसमें तो घास भी नहीं उगेगी”, आज “सोना उगल” रही है। इस “चमत्कार के पीछे किसी जादू का नहीं, बल्कि विद्याधाम समिति के जज्बे और सहयोग का हाथ” है।

जमीन नें उगल दिया 'सोना': चमक गई 'ठाकुरदीन वाल्मीक' की तकदीर, जिले में चहुंओर चर्चा !कुछ साल पहले ठाकुरदीन को पट्टे में 7 बीघा जमीन मिली थी। लेकिन वो “जमीन ऊबड़-खाबड़ और पथरीली” थी। खेती दूर, बैल भी उसमें नहीं चल पाते थे। “आमदनी का कोई जरिया नहीं” था। “कर्ज सिर पर चढ़ता” गया। परिवार के सामने “दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा” हो गया। तब विद्याधाम समिति के सचिव राजा भइया आगे आए। संस्था ने ठाकुरदीन की 4 बीघा जमीन को समतल कराया, मिट्टी ठीक कराई और खेती लायक बनाया। बस फिर क्या था, किस्मत पलट गई।

जमीन नें उगल दिया 'सोना': चमक गई 'ठाकुरदीन वाल्मीक' की तकदीर, जिले में चहुंओर चर्चा !आज उसी ‘बंजर जमीन में ज्वार, अरहर, मूंग, चना और गेहूं की फसलें लहरा’ रही हैं। घर में अनाज है, कर्ज खत्म है और चेहरे पर सुकून है। ठाकुरदीन का पूरा परिवार अब ‘सम्मान’ से जी रहा है। ठाकुरदीन की ‘आंखें भर’ आती हैं। वह कहते हैं की “सरकार ने जमीन तो दे दी थी, पर उसे खेती लायक बनाने वाला कोई नहीं” था। विद्याधाम समिति के राजा भइया ने “हाथ पकड़ा, तब जाकर यह जमीन सोना उगलने” लगी।

जमीन नें उगल दिया 'सोना': चमक गई 'ठाकुरदीन वाल्मीक' की तकदीर, जिले में चहुंओर चर्चा !राजा भइया ने ‘भरोसा’ दिलाया है कि ‘बची हुई 2 बीघा जमीन को भी जल्द समतल कराया’ जाएगा, ताकि ठाकुरदीन की कृषि भूमि में उत्पादन और बढ़ेविद्याधाम समिति की यह पहल इस बात का सबूत है कि अगर नीयत साफ हो तो एक छोटी सी मदद से किसी की पूरी जिंदगी बदल सकती है। ‘बंजर जमीन भी सोना दे सकती है, बस उसे संवारने’ वाला चाहिए।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हाय राम किसान बर्बाद : “दो नहीं तीन पाटों” के बीच पिस रहा ! …

City News Uttar Pradesh

संपूर्ण समाधान दिवस : “गये थे हरि भजन को ओटन लगे कपास” ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा : जंगल में मिला वृद्ध का शव, हाथ व कमर में है चोट के निशान …

सियासी खेल: बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव – अब पूरा देश कहेगा ‘भाजपा भगाओ’

City News Uttar Pradesh

अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भण्डाफोड़, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

चौकी प्रभारी की गजब नसीहत: दारू छोड़ दो चंदन लगा बन जाओ पंडित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़