22.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मिशन शक्ति फेज-2 के तहत विश्व महिला दिवस के मौके पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा साइबर क्राइम सेल का हुआ शुभारंभ …

 

– महिला संबंधी साइबर अपराधों पर होगी कार्रवाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मिशन शक्ति फेज-2 के तहत विश्व महिला दिवस के मौके पर सोमवार को जिले में संचालित परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थाने में महिला साइबर क्राइम सेल का शुभारंभ किया गया। इस सेल पर महिला संबंधी साइबर अपराधों पर कार्रवाई होगी।


इस सेल का उद्देश्य महिलाओं को इंटरनेट तथा अन्य शोसल मीडिया ऐप्स पर अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ता है, जिसमें अधिकांशतः साइबर स्टाकिंग तथा साइबर बुलिंग की शिकायतें तथा महिलाओं के पहचान के फ्राड की शिकायतें प्राप्त होती हैं। इस प्रकार के होने वाले साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री की उपस्थिति में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से साइबर क्राइम थानों में महिला साइबर क्राइम सेल का डिजिटल लोकार्पण किया गया। परिक्षेत्र स्तर पर पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया। महिला साइबर क्राइम सेल की प्रभारी उप निरीक्षक सुषमा चैधरी को बनाया गया। इसके अतिरिक्त महिला साइबर क्राइम सेल में दो महिला आरक्षियों को भी नियुक्त किया गया। अब परिक्षेत्रीय स्तर पर होने वाले महिला साइबर अपराधों की शिकायतों को जनपद पुलिस लाइंस स्थित साइबर क्राइम थाने में महिला साइबर क्राइम सेल द्वारा सुनी जाएंगी।

– बबेरू में महिला रिपोर्टिंग चैकी का हुआ शुभारंभ
बांदा। विश्व महिला दिवस के मौके पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने ग्रामीण अंचल सर्किल बबेरू में महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए रिपोर्टिंग महिला पुलिस चैकी का शुभारंभ किया। इस चैकी की स्थापना बबेरू थाने के परिसर में की गई है। महिला रिपोर्टिंग पुलिस चैकी का प्रभारी उप निरीक्षक रश्मि देवी को बनाया गया। साथ ही दो महिला आरक्षी और चार पुलिस आरक्षी नियुक्त किए गए हैं। एसपी ने कहा कि चैकी बनाने का उददेश्य बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से महिला थाना पहुंचने में महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इस चैकी का क्षेत्र समूचा जनपद है। यह चैकी महिला थाना के विहाफ पर कार्य करेगी। चैकी का शुभारंभ फीता काटकर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नरैनी सियाराम, प्रभारी निरीक्षक बबेरू भास्कर मिश्रा के साथ बबेरू थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : तिहरे हत्या कांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा।

प्रभारी मंत्री को औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां, लिपिक के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

बांदा में अपराधियों का तांडव: सड़क पर गोलियों की गूंज, दो दोस्तों पर नकाबपोशों ने बरसाईं गोलियां

मानवता हुई शर्मसार : मवेशी के विस्फोटक से जबड़े के उड़े चीथड़े, अज्ञात पर दर्ज की रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे चार लाख बीस हजार …

गंगऊ और बरियार पुर बांध जमकर उफ़नाये : केन नें चूमा खतरे का निशान !

ब्रेकिंग न्यूज़