City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : महिला दिवस पर नारी उत्थान पर हुई चरचा, योजनाओ कि दी जानकारी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महिला दिवस पर, नारी उत्थान पर हुई चरचा कर योजनाओ कि जानकारी दी गई। राजकीय मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में सांसद आरके पटेल नें कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सेना में महिला रेजीमेन्ट का गठन कर महिलाओं का सम्मान बढाया है। इसके साथ ही भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के स्वावलम्बन तथा सम्मान के लिए कई योजनायें चलायी जा रही हैं, जिससे महिलाओं को आगे बढने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

कहा कि नारी उत्थान, नारी स्वावलम्बन के लिए सरकार द्वारा कई योजनायें चलायी जा रही हैं तथा इन योजनाओं के सार्थक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। उन्होनें कहा कि हमारे देश में विदेशी आक्रमणों के कारण महिलायें शिक्षा से वंचित हो गयीं थी तथा पिछड गयीं। नारी को शिक्षा देने का कार्य सर्वप्रथम सावित्री बाई फुले ने किया था और स्वतंत्रता के बाद संविधान में सभी को शिक्षा का अधिकार प्रदान किया गया। सांसद ने कहा कि बेटियों को समान अवसर दिलाने के लिए भाजपा सरकार लगातार कार्य कर रही है।


विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार द्वारा नारी के सशक्तिकरण के लिए सार्थक व सकारात्मक प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढाने के लिए सरकार के साथ-साथ समाज के लोग भी सहयोग करें।
राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि महिलायें अपने अधिकारों को जाने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रयास करें। उन्होनें कहा कि बुन्देलखण्ड की महिलायें अपने अधिकारों और कर्तव्य के लिए सदैैव आगेे बढकर कार्य करती रही हैं। रानी दुुर्गावती और रानी लक्ष्मीबाई ने अपने देश की रक्षा के लिए प्राण तक न्यौछावर कर दिये थे। लडकियां शिक्षा अवश्य प्राप्त करें क्योंकि शिक्षा के द्वारा ही वे आगे बढ सकती हैं।


प्रधानाचार्य राजकीय महिला डिग्री काॅलेज डाॅ दीपाली गुप्ता ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि महिलायें जब स्वावलम्बी होंगी तभी उन्हें सम्मान प्राप्त होगा। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।
महिला चिकित्सक डाॅ अर्चना भारती ने अपने सम्बोधन में कहा कि सृजन का अधिकार सिर्फ माॅ को है। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दन योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी।


प्रधानाध्यापक अंजू गुप्ता ने कन्या सुमंगला योजना तथा शिक्षा विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। पंचायती राज विभाग की प्रीती साहू ने पंचायत राज विभाग की योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी। इसी प्रकार सामाजिक कार्यकर्ता सरिता शुक्ला ने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला। पुलिस विभाग की सविता श्रीवास्तव नेे 1090 तथा 181 जैसी सेवाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।


इस अवसर पर प्रोबेशन विभाग द्वारा कन्या भू्रण हत्या के सम्बन्ध नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया तथा किरन सेठी ने प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वन्दना गुप्ता, सबीहा रहमानी, महिला कल्याण अधिकारी आकांक्षा सिंह, छाया सिंह, प्रधानाचार्य जीजीआईसीबीना गुप्ता, इत्यादि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल दिनेश कुमार सिंह, महानिरीक्षक पुलिस के सत्यनारायण, जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 एनडीशर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल काॅलेज डाॅ मुकेश यादव, उप जिलाधिकारी नरैनी वंदिता श्रीवास्तव, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हरिश्चन्द्र नाथ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी, छात्र,छात्रायें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी इशरत जहां ने किया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रालोद के सदस्यता अभियान में सपा एवं बसपा को लगा तेज झटका

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश की चौपाल में हुई जनता-जनार्दन की बात: बनाये गये सदस्य

City News Uttar Pradesh

केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ ‘शंखनाद’: बुंदेलखंड की ‘जीवनधारा’से खिलवाड़ नहीं ‘बर्दाश्त’

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व विधायक दलजीत बोले: जीएसटी सुधार बना ‘दिवाली उपहार’, मोदी नें निभाया वादा

City News Uttar Pradesh

अपराधियों का तांडव: हाईवे पर युवक को मारी गोली, मची ‘सनसनी’

City News Uttar Pradesh

Banda : लापता युवती का छह दिन बाद नदी में मिला शव …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़