28.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर पुलिस अधिकारियों ने किया सैल्यूट
उत्तर प्रदेश

शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर पुलिस अधिकारियों ने किया सैल्यूट …

 

– मंडल मुख्यालय और डढ़वामानपुर में शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि
– पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर रखा दो मिनट का मौन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस के आला अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। पुलिस लाइन शहीद स्मारक में पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी और शहीदों को सैल्यूट किया। इधर, फतेहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डढ़वा मानपुर में दस्यु ठोकिया ने एसटीएफ के छह जवानों और एक मुखबिर को गोलियों से भून डाला था। वहां शहीद स्मारक में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।

शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर पुलिस अधिकारियों ने किया सैल्यूट
गुरुवार को शहीद पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर आईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के. सत्यनारायणा और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कर्तव्य की वेदी पर प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद कियारू। इसके बाद शहीदों की वीरगाथा को शेाक परेड में शामिल अधिकारी और कर्मचारियों को सुनाया। शहीद स्मारक परिसर में मौजूद सभी अधिकारी व कर्मचारियों की आंखें उस वक्त नम हो गईं।

शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर पुलिस अधिकारियों ने किया सैल्यूट

पुलिस महानिरीक्षक, एसपी और शोक परेड में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों ने शहीदों को नमन किया। इसी तरह वर्ष 2007 में 22 जुलाई को फतेहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डढ़वामानपुर में जनपद चित्रकूट व जनपद सतना मप्र की सीमा पर दस्यु ठोकिया से मुठभेड़ कर एसटीएफ के जवान कोल्हुवा जंगल से होते हुए बघोल के पास आए थे, तीाी रात करीब नौ बजे दस्यु दल ने पुलिस की गाड़ियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, इसमें छह एसटीएफ के जवान और मुखबिर मौके पर शहीद हो गए थे।

शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर पुलिस अधिकारियों ने किया सैल्यूट

जबकि 9 लोग घायल हो थे। वहां पर शहीदों की याद में घटनास्थल पर शहीद स्मारक का निर्माण कराया गया था। कर्तव्य की वेदी पर प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र सहित क्षेत्राधिकारी अतर्रा, थाना फतेहगंज, थाना अतर्रा और बदौसा के पुलिस बल ने शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर पुलिस अधिकारियों ने किया सैल्यूट
– बहुत याद आए शहीद सीओ देवेंद्र, घर पहुंची पुलिस ने दी श्रद्धांजलि
बांदा। गिरवां थाने के सहेवा गांव निवासी शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र का बलिदान भी पुलिस नहीं भूली। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर गिरवां थाना प्रभारी शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र के पैतृतक गांव सहेवा पहुंचे और वहां पर उदनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया।  इसके साथ ही उनके परिजनों और गांव के लोगों के साथ शहीद सीओ की वीरगाथा को याद किया। मालुम हो कि सीओ देवेंद्र मिश्र कानपुर के चैबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिकरू में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों द्वारा दबिश के दौरान शहीद हो गए थे।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सड़क हादसा : बांदा में ट्रक की टक्कर से कामतानाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें जताई चिंता : ध्वस्त महाराणा प्रताप चौंक के निर्माण में विलंब क्यों ?

City News Uttar Pradesh

भूरागढ़ किला में अंग्रेजों ने दिखाई थी बर्बरता, लटका दिए थे 3300 क्रांतिकारी

City News Uttar Pradesh

Banda : सराहनीय कार्य की बदौलत आशाओं की बनी पहचान – जिलाधिकारी ….

City News Uttar Pradesh

पालिका का लोकल फार वोकल प्रतिभा सम्मान बना आकर्षण : रोशनी से झिलमिलया सरोवर

City News Uttar Pradesh

अपराध समीक्षा बैठक : एसपी अभिनंदन ने मातहतों के कसे पेच …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़