- विनोद मिश्रा
बांदा। जिलें के पैलानी थाना क्षेत्र के खरेई गांव में भूमि विवाद में बड़े भाई ने छोटे पर जानलेवा हमला कर दिया। बरछी से वार कर जान लेने का प्रयास किया और भाग खड़ा हुआ। गंभीर हालत में घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित पर पहले से पारिवारिक भाई की लाठी मार हत्या का मुकदमा दर्ज है। पुलिस के पहुंचने के पहले हमलावर भाई फरार हो गया।

खरेई गांव निवासी 55 वर्षीय धनराज परिवार के साथ नई दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। वह दशहरा को लेकर करीब बीस दिन पहले गांव आया था। बुधवार की रात धनराज घर के बाहर बैठा था, तभी पास रहने वाला बड़ा भाई रामसिंह पहुंचा और पहले से चल रहे भूमि को लेकर विवाद करने लगा। धनराज की पत्नी बबीता ने बताया कि इसी बीच जेठ रामङ्क्षसह दौड़ते हुए घर गए और बरछी-बल्लम लेकर पहुंचे। जब तक पति संभलते, ताबड़तोड़ वार कर दिया। हाथ, पेट और सिर पर वार से वह लहूलुहान होकर गिर गए। बबीता ने यूपी 112 पर फोन किया। खप्टिहाकला चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश द्विवेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

छह साल पहले दर्ज हुआ था हत्या का मुकदमा: घायल की पत्नी ने बताया कि छह साल पहले जेठ रामङ्क्षसह ने भूमि विवाद में पारिवारिक भाई के ऊपर लाठी से वार कर हत्या कर दी थी। जिसका मुकदमा दर्ज है।

आरोप है कि धनराज के बाहर रहने पर रामसिंह ने घर पर कब्जा कर लिया है। अब उसकी नजर जमीन पर गड़ी है। उसने अपनी जमीन गिरवी रख दी है और धनराज की जमीन कब्जा करना चाहता है। जिसका विरोध पति करते हैं, जिसको लेकर बरछी से वार कर जान लेने की कोशिश की गई। थानाध्यक्ष पैलानी उमेश सिंह ने बताया कि घायल की पत्नी बबीता की तहरीर पर राम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम गठित कर फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
