25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा की गर्मी में कुत्ते हो रहे खूंखार: लगभग रोजाना लोगों को बना रहे शिकार
उत्तर प्रदेश

बांदा की गर्मी में कुत्ते हो रहे खूंखार: लगभग रोजाना लोगों को बना रहे शिकार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा की भीषण गर्मी के इस मौसम में कुत्ते खूंखार होने लगे हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बीते एक महीने (22 अप्रैल से 23मई तक) कुत्ते 1700 लोगों पर हमला कर चुके हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन ऐसे लोग आ रहे हैं, जिन्हें कुत्तों ने जख्मी कर दिया है। इन लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए एंटी रेबीज वैक्सीन दी जा रही है।

बांदा की गर्मी में कुत्ते हो रहे खूंखार: लगभग रोजाना लोगों को बना रहे शिकार
Dogs are becoming ferocious in the heat of Banda: They are making people victims almost daily.

जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान बढ़ने से कुत्ते गुस्सैल हो रहे हैं। गुस्सैल हो रहे कुत्ते लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। बीते एक महीने में जिला अस्पताल मे कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने जिला अस्पताल बहुतायत लोग पहुंचे हैं। शुक्रवार को भी लोग कुत्ते के काटने के बाद इलाज कराने अस्पताल आए। गोरहा कुयें के संदीप कुमार ने बताया कि घर के बाहर बैठे कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। अस्पताल में वैक्सीन लगवाने पहुंचे कताई मिल निवासी राम मूरत यादव ने बताया कि 20 मई को रात में वह आवास विकास कॉलोनी से लौट रहे थे। इस दौरान कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। एक कुत्ते ने उनको काट लिया। छोटी बाजार निवासी सीमा ने बताया कि बाजार से लौटते वक्त एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया।

बांदा की गर्मी में कुत्ते हो रहे खूंखार: लगभग रोजाना लोगों को बना रहे शिकार
Dogs are becoming ferocious in the heat of Banda: They are making people victims almost daily.

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बताते हैं कि कुत्तों को भीषण गर्मी में भी पसीना नहीं आता है। इसलिए वह पानी और गीली मिट्टी में बैठते हैं और मुंह खोलकर हवा से अपना शरीर ठंडा रखने का प्रयास करते हैं। गर्मी में सड़क पर घूमने वाले कुत्ते ऐसा स्थान ढूंढते हैं, जहां उन्हें राहत मिल सके। लेकिन, कई बार लोग उन्हें भगाते या छेड़ते हैं, तो वह उग्र होकर लोगों पर हमला कर दे रहे हैं। वह बताते हैं कि कुत्ते को छेड़ें नहीं और उनके लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था भी कर दें।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से म‍िलने पहुंचे ओपी राजभर-बेटे भी थे संग, सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म

स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर हो रही धांधली, मानकों की अनदेखी

City News Uttar Pradesh

Chitrakoot : चित्रकूट में पुलिस टीम व एसटीएफ की डेढ़ लाख के इनामी डाकू गौरी गैंग से मुठभेड़, मारा गया इनामी भालचंद्र …

दुःसाहस की पराकाष्ठा: छात्रा को अगवाकर स्कूटी सवार युवकों ने मंदाकिनी पुल से फेंका

डीएम दीपा नें कोरोना से लड़ने के लिये युद्ध की परखी तैयारियां

City News Uttar Pradesh

दुष्कर्म का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार: किशोरी से की थी हैवानियत

ब्रेकिंग न्यूज़