- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में एक ऐसा भी मंदिर हैं जहां जहां सप्ताह में एक दिन भगवान दर्शन दे तड़प रही क्षेत्रीय जनता को निहाल कर देते हैं।डीएम अनुराग से भी इस मंदिर की व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिये अनुराग की जरूरत हैं। अब खबर की भूमिका के बाद मुख्य धारा में आते हैं। जिस मंदिर का हमने जिक्र किया हैं वह बदौसा का सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रूपी मंदिर हैं। यहां चिकत्सक रूपी भगवान सप्ताह में एक ही दिन आते हैं।

दरअसल कोरोना काल में महामारी आई तो स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के प्रयास तेज हुये। जिले के अस्पतालों को वेंटिलेटर से लेकर आक्सीजन प्लांट तक से लैस किया गया। लेकिन, ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं आज भी बेहाल हैं। लाखों रुपये खर्च कर पीएससी व सीएचसी के भवन तो बनाए गए, मगर यहां न तो चिकित्सक हैं और न ही दवाएं।

डीएम अनुराग पटेल के संज्ञान में ला दूँ की बदौसा के न्यू पीएचसी के हालत और भी खराब हैं। यहां सप्ताह में एक दिन चिकित्सक आते हैं। शेष दिन के लिए लोगों का प्राइवेट चिकित्सक या झोलाछाप पर निर्भर होना पड़ता है।

कस्बे के हड़हा रोड स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यहां के लोगों की उम्मीद पर खरा नहीं उतर सका। अस्पताल का लाभ आसपास के करीब एक दर्जन गांव के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में कहने को चिकित्साधिकारी डा. रत्नेंद्र प्रकाश है। मगर वह भी सप्ताह में सिर्फ एक दिन ही अस्पताल में आते हैं। इससे मरीजों को यहां से मायूस होकर लौटना पड़ता है। चार शैय्या युक्त चिकित्सालय में इमरजेंसी सुविधा नहीं है। ओपीडी के लिए भी अस्पताल में डाक्टरों का टोटा है। आयुष चिकित्सक का पद रिक्त चल रहा है।

2010 से चिकित्सालय में सफाई कर्मचारी का पद रिक्त चल रहा है। परिसर में जगह-जगह जंगली घास उग आई है। जहरीले कीड़ों का भी डर बना रहता है। देखना होगा की डीएम साहब के “अनुराग की कृपा” इस मंदिर पर कब बरसती हैं ?

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
