30.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
मंडलायुक्त और डीएम ने मानव श्रृंखला का किया शुभारंभ: सड़क सुरक्षा का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश

मंडलायुक्त और डीएम ने मानव श्रृंखला का किया शुभारंभ: सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत मंडलायुक्त अजीत कुमार और डीएम जे रीभा ने महाराणा प्रताप चौराहे पर मानव श्रृंखला कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सिद्धांतों और आदर्शों को याद किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

मंडलायुक्त और डीएम ने मानव श्रृंखला का किया शुभारंभ: सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

मंडलायुक्त अजीत कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को अपनाते हुए हमें न केवल स्वतंत्रता की रक्षा करनी चाहिए, बल्कि दूसरों की स्वतंत्रता और अधिकारों का भी सम्मान करना चाहिए। सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें और एकाग्रता बनाए रखें। उन्होंने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और एकाग्रता से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

मंडलायुक्त और डीएम ने मानव श्रृंखला का किया शुभारंभ: सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

डीएम जे रीभा ने कार्यक्रम में छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने के कारण कई दुर्घटनाएं होती हैं, जिससे बड़ी जनहानि होती है।” उन्होंने उपस्थित छात्रों और अन्य लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई।

मंडलायुक्त और डीएम ने मानव श्रृंखला का किया शुभारंभ: सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

मानव श्रृंखला शहर के विभिन्न चौराहों से गुजरते हुए 10 किलोमीटर तक बनाई गई, जिसमें छात्रों ने यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अखंड हिंद फौज के छात्रों ने देशभक्ति और सड़क सुरक्षा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

मंडलायुक्त और डीएम ने मानव श्रृंखला का किया शुभारंभ: सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला, संभागीय परिवहन अधिकारी उदयवीर सिंह, एआरटीओ शंकर सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी, संभ्रांत लोग और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : सात राज्यों का किसान मेला क्या धो पाया किसानों के मनों का मलाल ? “खुदा जानें ” ! …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : पत्नी को लोहे की पटरी से इतनी बेरहमी से पीटा की तड़पकर चली गई जान, फरार पति को तलाश रही पुलिस

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र की अनोखी व्यवस्था : स्वतंत्रता दिवस पर रहेगी धूम

महाराणा प्रताप जयंती पर कवि सम्मेलन: कविताओं में दिखा शौर्य, श्रोताओं में जगा जोश

भाजपा का बूथ संपर्क अभियान : पत्रक बांट बताई उपलब्धियां

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य विभाग की टीम, बांदा जिले में खोज रही डेंगू मरीज …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़