24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डा. भीमराव आंबेडकर के लिए फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने में दो पर मुकदमा हुआ दर्ज
उत्तर प्रदेश

डा. भीमराव आंबेडकर के लिए फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने में दो पर मुकदमा हुआ दर्ज

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डा. भीमराव आंबेडकर के लिए फेसबुक में आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने से अनुयायियों में नाराजगी है। उन्होंने एएसपी से आरोपित दोनों लोगों के विरुद्ध देश व राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। जिसमें एएसपी के निर्देश पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 14 अप्रैल को जिस समय सभी लोग संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहा था। राघवेंद्र सिंह चौहान निवासी ग्राम खप्टिहाकला व छत्रिय संजय गौर संजू निवासी बिसंडा के नाम से किसी ने डा. भीमराव अंबेडकर के लिए अपशब्दों के साथ अभद्र टिप्पणी फेसबुक में पोस्ट कर दी थी। जिसको लेकर उनके अनुयायी में खासी नाराजगी है।

डा. भीमराव आंबेडकर के लिए फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने में दो पर मुकदमा हुआ दर्ज
Case filed against two for making indecent remarks on Facebook for Dr. Bhimrao Ambedkar

उनका कहना है कि उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। अनुयायी अंकित आंबेडकर, शैलेंद्र वर्मा समेत 15 लोगों ने पुलिस कार्यालय जाकर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। जिसमें एएसपी के निर्देश पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध शहर कोतवाली में समाज में वैनमस्यता फैलाने, अभद्र टिप्पणी करने व भारतीय दंड विधान, आइटी एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा एएसपी ने बताया कि आपत्तिजनक की गई पोस्ट को संज्ञान लिया गया है। आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के साथ जांच कराई जा रही है। शीघ्र आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम आनन्द सिंह नें जनता को दिया जागरूकता संदेश, स्वयं को लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका…

City News Uttar Pradesh

केन नदी में फंसी हथिनी मोहन कली: पांच घंटे की मशक्कत के बाद किया जा सका रेस्क्यू

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : अखिलेश यादव के लिए प्रचार करेंगी ममता बनर्जी, 8 फरवरी को लखनऊ में होगी संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना का प्रकोप, 59 घंटे घर पर ही रहे लोग …

डीएम नगेन्द्र अधिकारियों पर खफा : शिकायतों के निस्तारण में क्यों है लापरवाही

City News Uttar Pradesh

Banda  : आश्चर्य, शासनादेश की अनदेखी कर जीआईसी मैदान में प्रदर्शनी की अनुमति ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़