24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मंडलायुक्त की कड़ी चेतावनी : गंदगी मिलने पर चार दुकानदारों का हुआ चालान
उत्तर प्रदेश

मंडलायुक्त की कड़ी चेतावनी : गंदगी मिलने पर चार दुकानदारों का हुआ चालान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर को साफ-सुथरा और अतिक्रमण मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करिए। शहर की सड़क और फुटपाथ को तो बख्श दीजिए। मंडलायुक्त ने यह चेतावनी अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को दी। उन्होंने दुकान के सामने गंदगी मिलने पर चार दुकानदारों का चालान भी किया। वह सिटी मजिस्ट्रेट, ईओ और कोतवाल के साथ शहर में करीब दो घंटे तक पैदल घूमे और दुकानदारों को मुहिम में प्रशासन का साथ देने का अनुरोध किया।
मंडलायुक्त दिनेश कुमार लगातार मंडल के शहरों और कस्बों को भोपाल की तर्ज पर सफाई और सुंदरता में नंबर एक की स्थिति में देखना चाहते हैं। इसी मकसद से वह लगातार मिशन चला रहे हैं। शनिवार को मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता, शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत आदि पूरे फौजफाटा के साथ शहर में पैदल भ्रमण पर निकले।

मंडलायुक्त की कड़ी चेतावनी : गंदगी मिलने पर चार दुकानदारों का हुआ चालान
Strong warning of Divisional Commissioner: Four shopkeepers were challaned for getting dirt

– बोले, फुटपाथ को तो बक्श दीजिए

शहर के कचहरी स्थित ओवरब्रिज के नीचे दुकानदारों को सख्त हिदायत दी। मंडलायुक्त ने कहा कि कम से कम सड़क और फुटपाथ को तो बख्श दीजिए। वरना प्रशासन कड़ाई से पेश आएगा। जो भी दुकानदार फुटपाथ पर सामान सजाएंगे, उनकी दुकानें बंद करा देंगे। इस बीच उन्होंने दुकानदारों से मिलकर उन्हें प्रेरित किया और चेतावनी भी दी। इसके बाद वह पैदल ही वह रोडवेज के रास्ते बाबूलाल चौराहा, पीलीकोठी, छावनी रोड और मुख्य बाजार में घूमे। दोपहर की भीषण तपिश के बीच उन्होंने दुकानदारों से कहा कि दुकान में डस्टबिन जरूर रखें। कोई भी ग्राहक आए उसे गुटखा की पन्नी व अन्य कूड़ा डस्टविन में डालने को प्रेरित करें। साथ ही जब नगर पालिका का वाहन दरवाजे पर आए तो उसमें कूड़ा डालें। साथ ही शहर को अतिक्रमण से मुक्त करना है। इसमें प्रशासन का व्यापारी सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि सड़क और फुटपाथ में न तो सामान सजाएं और न ही बाइक, साइकिल आदि रखकर रास्ता अवरुद्ध करें। प्रशासन अभी व्यापारियों से अनुरोध कर रहा है। यदि आदत में सुधार नहीं लाए तो सख्ती करनी पड़ेगी। फिर चाहे दुकान ही क्यों न बंद कराना पड़े। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता ने कहा कि व्यापारी अपना अतिक्रमण खुद ही हटा लें तो अच्छा रहेगा। अन्यथा प्रशासन का बुल्डोजर चलेगा तो फिर कोई रहम नहीं किया जाएगा। मंडलायुक्त की इस पहल से तमाम दुकानदारों ने खुद ही अपना अतिक्रमण हटा ना शुरू कर दिया है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा मेडिकल कैंप का शुभारंभ : ग्रामीणों को मिला मुफ्त इलाज

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें लूटा असली महाकुंभ का पुण्य:सेवा भाव की पेश कर रहे अनूठी मिशाल।

City News Uttar Pradesh

हैवानियत : पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली मासूम, आरोपी गिरफ्तार !

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें कहा, वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा की देता है प्रेणना

City News Uttar Pradesh

औद्योगिक विकास से ‘चमका’ बुंदेलखंड: जमीन बनी ‘सोने’ की खान, दामों में ऐतिहासिक उछाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़