City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- अन्ना मवेशी चर गये खेत की फसल, किसान ने दी जान…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कर्ज लेकर बोई मूंग की फसल अन्ना जानवरों के चट कर देने से परेशान लघु किसान ने खेत में ही जहर पीकर आत्महत्या कर ली। हैरत की बात यह है कि मुख्यालय से मात्र आठ किलोमीटर दूर स्थित गांव में हुई इस घटना से राजस्व विभाग के अधिकारी अनभिज्ञ हैं। पुलिस ने भी साधारण आत्महत्या के रूप में शव का पोस्टमार्टम कराया है।

कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत चकचटगन गांव में शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे रामचंद्र निषाद (48) पुत्र भूरा ने घर के नजदीक स्थित खेत में कीटनाशक पी लिया। कुछ ही देर में मौजूद पत्नी और अन्य परिजनों को खबर मिली तो उसे प्राइवेट वाहन से गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाए। यहां इलाज शुरू ही हुआ था कि मौत हो गई। अस्पताल कर्मियों ने शव मर्च्युरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

मृतक के भाई चंद्रभवन व भांजे कल्लू ने बताया कि अपनी मात्र दो बीघा जमीन में इस वर्ष मूंग बोने के लिए रामचंद्र ने कुछ लोगों से लगभग 25 हजार रुपये कर्ज लिया था। डेढ़ बीघा में मूंग और चरी बोई थी। फसल अच्छी हो रही थी। इसे अन्ना मवेशी से बचाने के लिए वह खुद रात में भी खेत पर ही सोता था। शाम रामचंद्र खाना खाने घर आ गया था। इसी बीच अन्ना पशुओं के बड़े झुंड ने हरीभरी फसल सफाचट कर दी। रात करीब नौ बजे रामचंद्र खेत पहुंचा तो खेत की हालत देखकर तनाव में आ गया।
परिजनों को कुछ भी बताए बगैर घर में रखा कीटनाशक ले गया और खेत में जाकर पी लिया। उधर, सदर तहसीलदार अवधेश कुमार निगम का कहना है कि परिजनों द्वारा उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। फिर भी वह जांच कराएंगे। कोतवाली देहात इंसपेक्टर आरपी सिंह ने भी घटना से अनभिज्ञता जताई।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला अधिवक्ता संघ शपथ ग्रहण समारोह : बेंच और बार के संबंधों पर हुई चर्चा

City News Uttar Pradesh

वाह यह कैसा कायाकल्प भाई : परिषदीय स्कूलों की पढ़ाई दुर्व्यवस्था की जमकर जगहंसाई !

डीएम नगेंद्र ने सामूहिक विवाह तैयारियों का किया निरीक्षण, 650 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव: रायबरेली-अमेठी से गांधी परिवार नहीं तो फिर कौन लड़ेगा चुनाव ? बना चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र नें वृक्षारोपण तैयारियों का पौधशाला पहुंच कर किया निरीक्षण

आतंकियों ने रची थी 15 अगस्त से पहले लखनऊ सहित अन्य शहरों को दहलाने की साजिश : एडीजी …

ब्रेकिंग न्यूज़