29 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
अवैध रूप से ई-टिकट बनाने के आरोपित को संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, लंबी दूरी के टिकटों में करता था हेरा-फेरी
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट: 56 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, यूपी के अन्य जिलों में करते थे सप्लाई

 

चित्रकूट। पुलिस ने गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को प्रयागराज-बांदा हाईवे पर 56 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा। इनसे तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने सोनभद्र जिले से दो और साथियों को दबोच लिया। ये सभी बिहार से अवैध गांजा लाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आपूर्ति करते थे।

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने खुटहा के पास प्रयागराज-बांदा हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार से जा रहे शिवकुमार यादव निवासी मानपुर थाना राबर्ट्सगंज जिला सोनभद्र और सुरेश कुमार पुत्र रामकेसी हरिजन निवासी खलिहारी थाना रायपुर जिला सोनभद्र को गिरफ्तार किया। तलाशी में कार से दो बोरा में 28 बंडल गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन कुल 56 किलो 600 ग्राम है। सुरेश कुमार के पास से एक तमंचा व कारतूस और शिवकुमार से दो कारतूस मिले।

चित्रकूट में 56 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, यूपी के अन्य जिलों में करते थे सप्लाई
Four smugglers arrested with 56 kg of ganja in Chitrakoot, used to supply in other districts of UP

दोनों से पूछताछ के बाद अजीमुलहक अंसारी निवासी ग्राम पडऱी थाना रायपुर जिला सोनभद्र हाल पता आरटीएस क्लब के पास निराला नगर, राबट््र्सगंज व प्रदीप मिश्रा निवासी ग्राम ङ्क्षपडारण थाना मरका जिला बांदा को पकड़ा गया। दोनों सोनभद्र में रहते हैं। चारों आरोपितों पर कोतवाली कर्वी में एनडीपीएस एक्ट व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : माफिया मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की कस्टडी रिमांड खत्म, कोर्ट के आदेश पर भेजा गया सेंट्रल जेल

City News Uttar Pradesh

यादव समाज की हुई बैठक : निष्कर्ष निकला “हाथी मेरा साथी”

City News Uttar Pradesh

दिनदहाड़े लूट की फिल्मी पटकथा: फर्जी पुलिस बनकर महिला को बनाया शिकार, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

बबेरू का ‘शेर विधायक विशंभर’ गरजे तो ‘हिली सत्ता’: चुटीले तीरों से ‘भाजपा बैकफुट’ पर !

City News Uttar Pradesh Desk

पाकिस्तान की जेल से रफीक की रिहाई बांदा में खुशियों की बहार लाई

डीएम दीपा गुस्से में बिफरी: निर्माण कार्यों की कर रहीं थी समीक्षा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़