25.1 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
दिनदहाड़े 'घर' का ताला तोड़ लाखों के 'जेवरात' उड़ाए: 24 घंटे में पुलिस ने 'चोर' दबोचा
उत्तर प्रदेश

दिनदहाड़े ‘घर’ का ताला तोड़ लाखों के ‘जेवरात’ उड़ाए: 24 घंटे में पुलिस ने ‘चोर’ दबोचा

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। घर का ‘ताला’ तोड़कर ‘लाखों रुपये के जेवरात चोरी’ करने की ‘घटना’ से करतल चौकी क्षेत्र के बरसडामानपुर गांव में ‘हड़कंप’ मच गया। ‘दिनदहाड़े’ हुई इस वारदात ने ग्रामीणों को दहला दिया, लेकिन पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया पूरा माल भी बरामद कर लिया है।

दिनदहाड़े 'घर' का ताला तोड़ लाखों के 'जेवरात' उड़ाए: 24 घंटे में पुलिस ने 'चोर' दबोचा

बरसडामानपुर गांव निवासी पप्पू पुत्र रामसेवक राजपूत 11 मार्च को अपने परिवार के साथ खेत में फसल काटने गए थे। इसी बीच मौका पाकर अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक चोर घर के अंदर रखे कई कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए थे। चोरी गए सामान में तीन चांदी की चेन, चांदी की कमर पेटी, दो जोड़ी चांदी की पायल, चांदी का कड़ा, तीन जोड़ी बिछिया, चार चांदी की अंगूठियां, मंगलसूत्र, सोने के कान के टप्स, सोने का लॉकेट, सोने की नथुनी और चांदी का सिक्का समेत अन्य कीमती सामान शामिल था।

दिनदहाड़े 'घर' का ताला तोड़ लाखों के 'जेवरात' उड़ाए: 24 घंटे में पुलिस ने 'चोर' दबोचा

जब परिवार खेत से वापस लौटा तो घर का टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्से खुले पड़े थे और जेवरात गायब। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए करतल चौकी पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। चौकी इंचार्ज सूबेदार बिंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में दबिश और तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शफीक पुत्र भूरा निवासी लहुरेटा को बघैला मोड़ के पास से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सभी जेवरात और कीमती सामान बरामद कर लिया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें गोदभराई एवं अन्नप्राशन की निभाई रस्म: विकास का बताया सच

City News Uttar Pradesh

माफिया अतीक के कथित हमदर्द बांदा के ज़फर पर शिकंजा औऱ कसा: अपनें वीडियो में खुद फसा !

City News Uttar Pradesh

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर ‘मुसीबत की गर्जना: आस्था के सिंहासन पर तूफान !

City News Uttar Pradesh

यूपी: प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को नहीं दिया जा सकेगा शारीरिक दंड, दौड़ाना और फटकाराना भी प्रतिबंधित

City News Uttar Pradesh

यूपी : दंगाइयों को लेकर योगी सरकार का प्लान तैयार, जल्द खरीदे जाएंगे दंगा नियंत्रण वाहन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों व होटलों में की छापेमारी, संदिग्ध पाए जाने पर लिए चार नमूने

ब्रेकिंग न्यूज़