29.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित 'भड़के': घटिया 'सड़क निर्माण' पर ठेकेदार की लगाई 'क्लास'
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित ‘भड़के’: घटिया ‘सड़क निर्माण’ पर ठेकेदार की लगाई ‘क्लास’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। नगर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता के प्रति पालिका सख्त है। यह हकीकत उस समय देखने को मिली जब नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू वार्ड 10 शंकर नगर में बन रही सीसी रोड का निरीक्षण करने पहुंचे। निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी और गुणवत्ता में लापरवाही देखकर वह भड़क उठे। मौके पर मौजूद ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई।

प्रतिनिधि अंकित 'भड़के': घटिया 'सड़क निर्माण' पर ठेकेदार की लगाई 'क्लास'

स्थानीय लोगों से मिली शिकायत के बाद अचानक निरीक्षण करने पहुंचे अंकित बासू ने सड़क की थिकनेस, मसाले के मिश्रण और निर्माण की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान खामियां सामने आने पर उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं हुआ तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिनिधि अंकित 'भड़के': घटिया 'सड़क निर्माण' पर ठेकेदार की लगाई 'क्लास'

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने ठेकेदार को दो टूक कहा कि सरकारी धन से हो रहे विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या घटिया निर्माण बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क निर्माण पूरी गुणवत्ता और तय मानकों के अनुसार ही कराया जाए।

प्रतिनिधि अंकित 'भड़के': घटिया 'सड़क निर्माण' पर ठेकेदार की लगाई 'क्लास'

निरीक्षण के बाद अंकित बासू ने वार्डवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या उठाई। इस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि जलभराव से निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान की दिशा में जल्द निर्माण कार्य कराया जाएगा। अंकित बासू ने कहा कि नगर के विकास कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है और जहां भी लापरवाही मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई तय है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश बिजली, पानी समस्या पर हुये नाराज : आधिकारियों को लगाई फटकार !

ब्लैकआउट से गूंजे ‘सायरन’: हाई-लेवल ‘मॉक ड्रिल’ से परखी गई ‘जंग लड़ने’ की ताकत

City News Uttar Pradesh

दरिंदगी : घर में घुस कर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित ने फिर हैवानियत का वीडियो किया वायरल …

City News Uttar Pradesh

बर्खास्तगी का विस्फोट: महिला कंडक्टर का ‘एआरएम’ पर संगीन आरोप, डीएम ने बैठाई ‘जांच’

City News Uttar Pradesh

खुशखबरी : अलोना पंप कैनाल चालू, किसानों को मिलेगा पानी

City News Uttar Pradesh

Banda- स्कूल की बाउंड्री से नाराज दबंगों ने प्रधान को पीटा,पांच पर रिपोर्ट…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़