31.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मनरेगा की "सत्यनारायण कथा" जिले में नहीं चल पा रही "सत्य" पर !
उत्तर प्रदेश

मनरेगा की “सत्यनारायण कथा” जिले में नहीं चल पा रही “सत्य” पर !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में मनरेगा की “सत्यनारायण कथा” सत्य पर नहीं चल पा रहीं ! उसकी “रफ्तार रूठी” हुई है। सरकारी मनसा ढ़ेर हैं ! सरकार ने मनरेगा में मिशन शक्ति के तहत वर्ष 2024-25 में जॉब कार्ड धारक 36,499 महिलाओं को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। लेकिन यह चालू वित्तीय वर्ष में सरकार की यह मंशा पूरी नहीं हो पाई। वित्तीय वर्ष खत्म होने की कगार पर है

मनरेगा की "सत्यनारायण कथा" जिले में नहीं चल पा रही "सत्य" पर !

अब तक सिर्फ 15,132 महिलाओं को ही 100 दिन काम मिला है। 21,367 महिलाएं इस योजना का लाभ ले पाने से वंचित रह गई हैं। इसके अलावा मिशन शक्ति के तहत चालू वर्ष में 7949 महिलाओं को निजी निर्माण कार्यों पीएम आवास और बंधी निर्माण आदि में काम दिया जाना था।

मनरेगा की "सत्यनारायण कथा" जिले में नहीं चल पा रही "सत्य" पर !

लेकिन यहां भी सरकार का लक्ष्य अधूरा रहा। सिर्फ 3134 महिलाओं को ही काम मिला। उपायुक्त मनरेगा ने कहा कि पुुरुषों की अपेक्षा महिलाएं कम काम मांग रही हैं। मिशन शक्ति के तहत 100 दिन का रोजगार देने की प्रगति और बढ़ाई जाएगी।

मनरेगा की "सत्यनारायण कथा" जिले में नहीं चल पा रही "सत्य" पर !

पैलानी तहसील के अमलीकौर गांव निवासी देवरती का कहना है कि जॉब कार्ड बना है। लेकिन इस वर्ष उसे एक दिन भी काम नहीं मिल सका है। कई बार प्रधान व ब्लाक कर्मचारियों से काम के लिए अनुरोध किया था, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तिंदवारी के महुई गांव की पुष्पा का कहना है कि जॉब कार्ड सिर्फ दिखावा मात्र रह गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित सजा रहें बांदा: रात में ‘सड़कें’ जगमग, दिन में ‘विकास’ की रफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda : मंडल कारागार में कैदी की मौत: मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र खेत सिंह की मूर्ति बनवा देंगे “नगीना”: नई मूर्ति होगी स्थापित

City News Uttar Pradesh

Banda : अदालत में 18लाख से ज्यादा जुर्मानाऔर 55लाख से अधिक क्लेम निपटा …

पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद का ऐलान: 2027 में बनेगी सपा सरकार, पीडीए को मिलेगा हक

प्रतिबंधित पालीथिन पर नहीं अंकुश: प्रशासन नें दे दी है खुली छूट ? पालिका असहाय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़