City News Uttar Pradesh
यूपी : दंगाइयों को लेकर योगी सरकार का प्लान तैयार, जल्द खरीदे जाएंगे दंगा नियंत्रण वाहन
उत्तर प्रदेश

यूपी : दंगाइयों को लेकर योगी सरकार का प्लान तैयार, जल्द खरीदे जाएंगे दंगा नियंत्रण वाहन

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश : अब दंगा करने वालों की खैर नहीं है, दंगाइयों से निपटने के लिए योगी सरकार ने खास तैयारी की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 41 दंगा नियंत्रण वाहन खरीदने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने दंगा नियंत्रण वाहनों के लिए 9.84 करोड़ धनराशि दी है और 31 मार्च तक राज्य में 41 दंगा नियंत्रण वाहन खरीदे जाएंगे। अब यूपी में दंगाइयों और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई होगी।

यूपी : दंगाइयों को लेकर योगी सरकार का प्लान तैयार, जल्द खरीदे जाएंगे दंगा नियंत्रण वाहन
UP: Yogi government’s plan ready regarding rioters, riot control vehicles will be purchased soon

बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में दंगाइयों और अपराधियों पर और अधिक त्वरित कार्रवाई व प्रभावी नियंत्रण हेतु सीओ सर्किल स्तर के लिये 41 दंगा नियंत्रण वाहन खरीदने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने सुदृढ़ कानून व्यवस्था हेतु संकल्पित प्रदेश में दंगाइयों और अपराधियों के विरूद्ध और अधिक त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु 41 दंगा नियंत्रण वाहन खरीदने के लिये 9 करोड़ 84 लाख रूपये की धनराशि दी है।

इसे लेकर प्रमुख सचिव गृहसंजय प्रसाद ने बताया कि सीएम योगी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि किसी प्रकार की अनियमितता होने और आडिट आपत्ति होने पर उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय उत्तरदायी होगें। वहीं उन्होंने बताया कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग आगामी 31 मार्च तक सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुये कहा गया है कि यदि कोई धनराशि बचती है तो उसे राजकोष में समर्पित करना होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तेईस करोड़ 58 लाख़ की लैब ‘कोमा’ में : बांदा में ‘परोसा’ जा रहा है जहर !

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें किया आगाह : प्रेम और शांति से मनाये त्योहार

विधायक प्रकाश ने अग्निकांड पीड़ित दुकानदार से की मुलाकात: आर्थिक मदद का आश्वासन

City News Uttar Pradesh

महोबा खनिज अधिकारी पर राज्य सूचना आयोग ने 25 हजार रुपये का किया जुर्माना, अब वेतन से होगी वसूली

यूपी में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलेगा अभियान: योगी सरकार का सख्त आदेश

डीएम नगेंद्र प्रताप की भूतपूर्व सैनिको के साथ बैठक: समस्याओं का खोजा गया समाधान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़