- विनोद मिश्रा
बांदा। पुलिस की राडार में बांदा के ज़फर अहमद पर प्रशासन का खामोश शिकंजा कसता जा रहा है। सूत्रों की माने तो उसके कई हम पेशा मित्र भी पुलिस के राडार पर हैं। उनके मोबाइल भी पुलिस के सर्विलांस पर हैं। एक पखवारे के अंदर कभी भी बड़ी प्रशानिक कार्यवाई की संभावनायें जताई जा रहीं हैं, जिसमे ज़फर के कथित आवासीय एवं व्यावसायिक ठिकानों पर “बुलडोजर गर्जना” के भी बादल मंडरा रहें हैं !

पुलिस ज़फर के सात-आठ सालों में आय के स्रोतों को भी खंगाल रहीं हैं! अकस्मात आय में इजाफा कैसे हो गया ? “पुलिस के सुराग” इसी दिशा में काम कर रहें हैं कि “कुछ न कुछ तो है” ? इस शंका को ज़फर द्वारा अपनी सफाई एवं निर्दोष होने के संदर्भ में वायरल किया गया वीडियो स्वंय उसके गले की फांस बन गया है! वीडियो में वह कह रहा है कि प्रयागराज में जो मकान उसने खरीदा उसे उसने रजिस्ट्री कराने के दिन ही देखा। उसके अंदर भी नहीं गया। क्या कोई खरीद -फरोख्त इस तरह संभव है कि जिस मकान को खरीदें उसे बिना अच्छी -तरह देखें -परखें नहीं।

इतने बड़े माफिया की पत्नी को सहज किराये में दें देगा ! फिर किराया भी उस मकान के सुंदरीकरण में किरायेदार खर्च करेगा।वह भी बिना किसी आपसी सुलह किये कि खर्च कितना औऱ कैसा बदलाव करना है ? बिना एग्रीमेंट के? यह तो जांच कर्ताओं के समझ से परे है ! सूत्रों की माने तो माफिया अतीक के इशारे पर प्रयाग राज में ज़फर के नाम खरीदा गया मकान अप्रत्यक्ष रूप से अतीक की ही बेनामी संम्पत्ति के रूप में देखा जा रहा है !

खैर ,ज़फर के हमपेशा हमदर्द खैरख्वाहों की भी “खैर” मुश्किल में पड़ने की संभावना है! पुलिस अधिकारी ज़फर से संबंधित तीन आवासों की अवैधता का रिकार्ड संजो चुकी है ! दो कारें पुलिस कब्जे में लें ही चुकी है। सूत्र बताते है कि ज़फर के विरुद्ध कुछ गवाह भी पुलिस के संपर्क में हैं। हालांकि फिलहाल तो ज़फर फरार हैं। उसके हमपेशा हमदर्द जो ज़फर की सज्जनता का प्रत्यक्ष औऱ अप्रत्यक्ष रूप से मीडिया के माध्यम से गुणगान कर रहें थे, वर्तमान में ज़फर पर शिकंजा कसता देख “भीगी बिल्ली की मुद्रा” में हैं ! ज़फर से किनारा सा कस लिया हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
