25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बुन्देलखंड की सातों जिला पंचायतों में अध्यक्ष नहीं बन पाएंगी महिलाएं …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शासन ने नई आरक्षण संशोधित सूची जारी कर दी है। इसमें बुंदेलखंड की सभी सातों सीटों से महिलाओं का पत्ता साफ है। कोई भी सीट महिला के लिए आरक्षित नहीं की गई।


नई सूची के अनुसार, हमीरपुर को छोड़कर अन्य सभी सीटों पर कोई परिवर्तन नहीं किया गया। पूर्व में जारी आरक्षण सूची में हमीरपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट महिला के लिए आरक्षित थी, जिसे अब अनारक्षित कर दिया गया है। ब्लाक प्रमुख की 47 सीटों के आरक्षण में कोई तब्दीली नहीं की गई। बुंदेलखंड में 19 महिलाएं ब्लाक प्रमुख बनेंगी। हाल ही में शासन द्वारा जारी आरक्षण सूची को लेकर काफी विरोध था। न्यायालय ने 2015 की स्थिति के आधार पर आरक्षण न होने पर जारी आरक्षण सूची को रद्द कर दिया था। इसके बाद शासन ने संशोधित आरक्षण जारी किया है।


जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण सूची में जनपद
बांदा पिछड़ा वर्ग,
चित्रकूट अनुसूचित जाति,
महोबा अनुसूचित जाति,
हमीरपुर अनारक्षित,
जालौन अनुसूचित जाति,
झांसी अनुसूचित जाति,
ललितपुर पिछड़ा वर्ग,
ब्लाक प्रमुख आरक्षण 2021में
बांदा की 8 सीटों में दो अनारक्षित, एक ओबीसी महिला, दो ओबीसी, एक महिला, एक एससी, एक एससी महिला।
चित्रकूट की 5 सीटों में तीन अनारक्षित, एक ओबीसी महिला व एक एससी महिला।
हमीरपुर की सात सीटों में तीन अनारक्षित, एक ओबीसी महिला, एक ओबीसी, एक महिला, एक एससी महिला।
महोबा की चार सीटों में एक अनारक्षित, एक ओबीसी महिला, एक ओबीसी, एक एससी महिला।
जालौन की नौ सीटों में तीन अनारक्षित, एक ओबीसी महिला, एक ओबीसी, एक महिला, दो एससी, एक एससी महिला।
झांसी की सात सीटों में एक अनारक्षित, एक ओबीसी महिला, एक ओबीसी, एक महिला, दो एससी, एक एससी महिला।
ललितपुर की छह सीटों में दो अनारक्षित, एक ओबीसी महिला, एक ओबीसी, एक एससी महिला, एक एसटी महिला।
उप निदेशक पंचायत दिनेशकुमार का कहना है कि 2015 के आरक्षण स्थिति के आधार पर शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख की संशोधित संख्यात्मक आरक्षण सूची जारी कर दी है। जिसमें कोर्ट के सभी नियमों का पालन किया गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हाय राम किसान बर्बाद : “दो नहीं तीन पाटों” के बीच पिस रहा ! …

City News Uttar Pradesh

ताजमहल के 22 कमरे खुलवाने की मांग वाली याचिका को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने किया खारिज, याचिकाकर्ता को जमकर लगाई फटकार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का रक्षा बंधन समारोह : राष्ट्र भक्ति की भावना से हुआ ओतप्रोत

City News Uttar Pradesh

जुए की आड़ में ‘खौफ’ का सिंडिकेट : ‘हथियारों’ समेत गुंडे गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी

City News Uttar Pradesh

यूपी : अफसर सीयूजी नंबर पर आई कॉल रिसीव न हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई, फरियादी की त्वरित सुनवाई हो तय

चित्रकूट प्रशासन देखेगा चिंताओं की ज्वाला: न्यू वर्ड वाटर पार्क मौत का बन रहा दहकता कुंड ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़