City News Uttar Pradesh
हाय राम किसान बर्बाद : "दो नहीं तीन पाटों" के बीच पिस रहा !
उत्तर प्रदेश

हाय राम किसान बर्बाद : “दो नहीं तीन पाटों” के बीच पिस रहा ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दो पाटों के बीच में साबुत बचा न कोय,लेकिन यहां का किसान और खेती तीन पाटों में पिस रही है। इससे फसलों पर नुकसान के बादल मंडरा रहे और डरवा रहें हैं। वह कैसे जानिए फसल “पुराण”कैसे पहले सूखा फिर बारिश उसके बाद अति वृष्टि नें किसान को बर्बादी की ओर ढकेल रही हैं।


इस वर्ष मंडल में खरीफ की बुआई और धान की रोपाई के लिए 4,35,504 हेक्टेयर का लक्ष्य था। जुलाई में बारिश न होने से किसान खरीफ बुआई व धान की रोपाई नहीं कर पाए। 15 अगस्त से बारिश शुरू हुई तो किसानों ने किसी प्रकार 3,99,868 हेक्टेयर में अरहर, उर्द, मूंगफली, मूंग, ज्वार, बाजरा आदि की बुआई सहित धान की रोपाई की।

हाय राम किसान बर्बाद : "दो नहीं तीन पाटों" के बीच पिस रहा !
अब 15 सितंबर के बाद भी रिमझिम बारिश से खरीफ की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। किसानों का कहना है कि यदि मूंग, उर्द, तिल काट लिया तो धूप न निकलने से सड़ जाएंगे। कमोवेश यही स्थिति सब्जियों की है। किसानों का कहना है कि बारिश से पौधों में निकलने वाले फूल जमीन में गिर जाते हैं। इससे पौधों में फल नहीं लग पा रहे हैं। जल भराव से पालक, धनिया, तरोई, लौकी, करैला आदि पौध चौपट हो रहे हैं। मौसम साफ नहीं हुआ तो उत्पादन पर 50 फीसदी से अधिक का नुकसान होगा। हालांकि धान की फसल को कोई नुकसान नहीं है।


चार दिन पूर्व जिले में लगभग आठ मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है, जबकि पिछले 15 दिनों में 101 मिमी बारिश हुई है। जो सितंबर माह की औसत बारिश 157.10 मिमी से 56 मिमी कम है, जबकि पिछले वर्ष सितंबर में 99.93 मिमी हुई थी। इसके पहले वर्ष 2019 में 307 मिमी बारिश हुई थी।

– पूरे सितंबर बारिश के आसार
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा का कहना है कि मानसून देर से आने के कारण पूरे सितंबर में बारिश के आसार हैं। किसानों को पहले ही चेताया गया था कि वह कम पानी वाली फसलों को बोएं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशम्भर ‘मतदाताओं’ में ‘पुनरीक्षण’ के बनें ‘नायक’ : विपक्षियों को लगते ‘खलनायक’ ?

City News Uttar Pradesh

पुलिस की सराहनीय पैरवी से दुष्कर्म पीड़िता को मिला न्याय : बाईस वर्ष की हुई सजा

City News Uttar Pradesh

Banda : रेल रोको आंदोलन को लेकर सतर्क रही पुलिस, यूनियन का प्रयास विफल …

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव 2024 : उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर 7 चरणों में होंगे मतदान, 4 जून को होगी वोटों की गिनती

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें वन महोत्सव तैयारी की किया गहन समीक्षा : दिये कड़े निर्देश

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें दशहरा पर्व पर सर्व समाज की खुशहाली का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़