30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
दरिंदगी : घर में घुस कर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित ने फिर हैवानियत का वीडियो किया वायरल
उत्तर प्रदेश

दरिंदगी : घर में घुस कर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित ने फिर हैवानियत का वीडियो किया वायरल …

 

  • ( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

महोबा। नाबालिग को घर पर अकेला जान कर पड़ोसी युवक घर में घुस गया और छेडख़ानी करने लगा। इसके बाद उसने धमकी देते हुए दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद वीडियो वायरल कर देने की धमकी देते हुए फिर से शारीरिक शोषण का प्रयास किया। पीडि़ता के विरोध पर आरोपित ने शुक्रवार को वीडियो वायरल कर दिया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा है।


शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला शनिवार को कोतवाली पहुंची और पुलिस को बताया कि वह 15 दिन पहले रोजाना की तरह अपने पति के साथ मजदूरी करने गई थी। उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। तभी पड़ोसी सौरभ सिंह दीवार फांदकर घर में घुस गया। घर में अकेली पुत्री को पकड़ लिया और छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका उसने वीडियो भी बना लिया और धमकाते हुए भाग गया था। इसके बाद आरोपित आए दिन वीडियो वायरल कर देने की पुत्री को धमकी देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। पुत्री के मना करने पर आरोपित ने शुक्रवार को उसका वीडियो वायरल कर दिया।

दरिंदगी : घर में घुस कर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित ने फिर हैवानियत का वीडियो किया वायरल

महिला ने बताया कि इस घटना की बाद से उनकी पुत्री मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी तो उन लोगों को उस घटना की जानकारी हो सकी। बताया कि इसके बाद भी आरोपित घर पर आकर लगातार धमका रहा था। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, आठ पाक्सो एक्ट व एससीएसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि आरोपित सौरभ को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है। पीडि़ता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ज्वाला कप में खेल प्रेमी बन छा गये “सुनील पटेल”: फाइनल में भिड़ेगी अयोध्या औऱ गोरखपुर

City News Uttar Pradesh

प्यास से तड़पते स्टेशन पर ‘सेवा का झरना’ फूटा: समाज को दी ‘राहत’ की असली मिसाल

मंत्री के क्षेत्र में 78 करोड़ में भ्रष्टाचार: सोनकर के लिये ‘सोना’ बनी परियोजना !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें बताया 9 लाख 31 हजार 629 बाढ़ पीड़ितों को दी गई राहत सहायता

City News Uttar Pradesh

गंभीर बीमारी से पीड़ित बहन को गोद में लेकर डीएम के दरबार पहुंची वंदना, जिलाधिकारी पीड़ा सुन हुए भावुक, तत्काल अपने स्कार्ट गाड़ी से भेजा अस्पताल

डीएम अमित के सख्त तेवर: बैठक में अफसरों की ‘थमीं’ सांसें, लापरवाही पर कार्रवाई का अल्टीमेटम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़