
- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर पंचायत बबेरू उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी विवेकानंद गुप्ता के समर्थन में “नामांकन” दौरान जुलूस निकला गया। अपने संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा, “भाजपा विकास और सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध है। विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में बबेरू नगर पंचायत में विकास को नई दिशा मिलेगी।”

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव न केवल स्थानीय विकास के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि संगठन की मजबूती का परिचायक भी है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें कहा की भाजपा की जीत में ही विकास की नीति निहित है। नामांकन के दौरान पूरे नगर में माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा दिखा।

भाजपा नेताओं का मानना है कि यह उपचुनाव पार्टी के लिए एक बड़ी जीत का संकेत देगा। नामांकन कार्यक्रम के जरिए पार्टी ने अपनी एकजुटता और जनसमर्थन को बखूबी दिखाया।

इस नामांकन कार्यक्रम के बाद बबेरू का चुनावी माहौल और भी गरम हो गया है। अन्य दलों की रणनीतियों और प्रत्याशियों की घोषणा पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।

कार्यक्रम में विधायक ओममनी वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला प्रभारी रामकिशोर साहू, वरिष्ठ नेता संतोष गुप्ता, जगराम सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष बांदा प्रतिनिधि अंकित गुप्तासहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
