30.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
तीज पर्व पर गूंजा "जनम -जनम का साथ है हमारा -तुम्हारा" : शिव -पार्वती की हुई पूजा
उत्तर प्रदेश

तीज पर्व पर गूंजा “जनम -जनम का साथ है हमारा -तुम्हारा” : शिव -पार्वती की हुई पूजा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “जनम -जनम का साथ है हमारा -तुम्हारा” की कामना लेकर सुहागिन महिलाओं ने “निर्जल व्रत रखकर तीजा पर्व” मनाया। भगवान शिव और पार्वती की विधि विधान से पूजा-अर्चना कर “अखंड सौभाग्य की कामना” की। सुबह नदी, नवाब टैंक सहित अन्य तालाबों में महिलाओं ने स्नान किया। शाम को घरों में सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की। रात में भजन-कीर्तन के सहारे समय बिताया।

तीज पर्व पर गूंजा "जनम -जनम का साथ है हमारा -तुम्हारा" : शिव -पार्वती की हुई पूजा
“Janam-Janam is with us-yours” echoed on Teej festival: Shiva-Parvati worshiped

जिले में मंगलवार को तीज व्रत परंपरागत तरीके से मनाया गया। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए 24 घंटे का निर्जल व्रत रखा। एक दिन पहले रविवार को व्रती महिलाओं ने नहाय-खाय किया। सुबह नदी व तालाबों में स्नान कर चौबीस घंटे तक निर्जला और निराहार व्रत शुरू किया।

तीज पर्व पर गूंजा "जनम -जनम का साथ है हमारा -तुम्हारा" : शिव -पार्वती की हुई पूजा
“Janam-Janam is with us-yours” echoed on Teej festival: Shiva-Parvati worshiped

भगवान शंकर और पार्वती की रेत की मूर्ति बनाकर उसे फूलों से सजाया। शुक्रवार को पूरे दिन निर्जल व्रत रहने के बाद देर शाम भगवान शिव व पार्वती की पूजा-अर्चना की।  मां पार्वती को सुहाग की सामग्री, सिदूर, इत्र, लाल चुनरी, बिदी, काजल, लिपिस्टिक, कंघी शीशा आदि चढ़ाया। माता गौरी से सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लिया। सुहाग के दीर्घायु की कामना की।

तीज पर्व पर गूंजा "जनम -जनम का साथ है हमारा -तुम्हारा" : शिव -पार्वती की हुई पूजा
“Janam-Janam is with us-yours” echoed on Teej festival: Shiva-Parvati worshiped

उधर, कुंवारी लड़कियां भी सुंदर पति की चाह के साथ यह व्रत रहीं। महिलाओं ने रात में सामूहिक रूप से कथा सुनी और पूजा के बाद जल ग्रहण किया। उधर, घरों में पूरे दिन तरह-तरह के पकवान बने। बच्चों व अन्य सदस्यों ने पकवानों का आनंद लिया। रात भर ढोलक की थाप पर जगराता कर भगवान शिव व पार्वती के भजन गाए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों की खेती पर कहर : डीएपी के लाले सहकारी समितियों में ताले !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने संविधान गौरव की मचा दी है धूम : कांग्रेस पर कसा तंज

City News Uttar Pradesh

दरिंदगी की पराकाष्ठा : तीन वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, युवक ने खेत पर ले जाकर बनाया हवस का शिकार …

City News Uttar Pradesh

Banda : ओपीडी में मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया मरीजों का उपचार, सप्ताह में तीन दिन ओपीडी में देंगे सेवा …

योगी राज 2.0 : मोहसिन रजा की जगह योगी कैबिनेट में दानिश आजाद अंसारी बनाए गए इकलौते मुस्लिम मंत्री, 32 साल की उम्र में मंत्री बने दानिश का पढ़िए सियासी सफर

भाजपा नारी शक्ति की अब करेगी चुनावी वंदना : महिला संस्थाओं को तव्वजो की योजना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़