29 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में नौकरशाही बेलगाम: एमएलसी नें लगाई फटकार, अधिकारियों नें मांगी क्षमा
उत्तर प्रदेश

बांदा में नौकरशाही बेलगाम: एमएलसी नें लगाई फटकार, अधिकारियों नें मांगी क्षमा

मकर संक्रांति पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || रामकेश निषाद ( जल शक्ति राज्य मंत्री - उत्तर प्रदेश सरकार ) विज्ञापन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में नौकरशाही बेलगाम सी होती जा रही है। जन प्रतिनिधियों की अवहेलना होने लगे तो यही माना जायेगा की अंकुश विहीनता का आलम है। ताजा उदाहरण चौंकाने वाला है। जिले के एमएलसी बाबूलाल तिवारी को ऐसी ही अनदेखी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने अपने गांव में तालाब और सड़क निर्माण स्वीकृत कराया था। पर अधिकारियों नें उनसे बिना संपर्क किये बिना कार्य पूर्ति कर दी। उन्हें जानकारी हीं नहीं दी गई। अब एमएलसी नें संबंधित अधिकारियों की जमकर क्लास ली है।

विधायक ने विकास कार्यों में अनदेखी पर अधिकारियों को लगाई फटकार: कहा यह "दादागीरी" बर्दाश्त नहीं

झांसी-इलाहाबाद शिक्षक खंड से भाजपा के एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी नरैनी क्षेत्र के जरर गांव के निवासी हैं। उन्होंने अपने पैतृक गांव में तालाब और संपर्क मार्ग निर्माण के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से गुजारिश की थी।दोनों कार्य स्वीकृत हो गए। तालाब खुदाई का काम लघु सिंचाई विभाग और सड़क निर्माण का जिम्मा पीडब्लूडी (सीडी) को मिला। सड़क बनकर तैयार हो गई और तालाब की खुदाई का काम भी काफी हद तक पूरा हो गया। दोनों विभागों ने एमएलसी को कोई जानकारी नहीं दी।

बांदा में नौकरशाही बेलगाम: एमएलसी नें लगाई फटकार, अधिकारियों नें मांगी क्षमा

एमएलसी ज्यादातर झांसी रहते हैं। वह बांदा आए तो स्थिति देख दंग रह गये। उन्होंने दोनों विभागों के अधिशासी अभियंताओं को बुलाकर जमकर फटकारा। कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश हैं कि शिलान्यास या उद्घाटन आदि जनप्रतिनिधियों से कराया जाए। पर आप अफसरों ने मेरे पैतृक गांव में ही मनमानी की। शिलान्यास तक मुझसे नहीं करवाया। एमएलसी की नाराजगी देख अधिकारियों के होश फाख्ता हो गये। अधिशासी अभियंता प्रेमनारायण ने विधायक से खेद जताया। कहा कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा। हम लोगों से भूल हो गई। हमें माफी दे दीजिये।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मुख्य मंत्री के निर्देश, अवैध खनन करनें बालों पर करें सख्त कार्यवाई, पर परिणाम हवा-हवाई ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर यादव का सरकार पर हमला : किसानों की जमीन ‘पूंजीपतियों’ को देने की साजिश !

City News Uttar Pradesh

मतदाता सत्यापन पर संकट: 64 हजार वोटरों की पहचान अधर में, एसआईआर पर उठे सवाल !

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट डिफेंस कॉरिडोर पर 72 ‘देशों’ की नजर: हथियार से मिसाइल तक का बनेगा ‘हब’ !

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा की बैठक : विधान परिषद चुनाव जीतने की बनाई रणनीति

भ्रष्टाचार का इलाज आरटीआई: आयुक्त बोले- सरकार से ‘सवाल’ पूछना आपका अधिकार

ब्रेकिंग न्यूज़