City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड बनेगा फूड व एग्रीकल्चर आधारित इकोनामिक क्षेत्र
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड बनेगा फूड व एग्रीकल्चर आधारित इकोनामिक क्षेत्र

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड क्षेत्र को फूड एवं एग्रीकल्चर आधारित स्पेशल इकोनामिक क्षेत्र बनाया जाएगा, जिससे यहां पर कृषि आधारित उद्योगों की अधिक से अधिक स्थापना हो सके। यहां के युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके। यह बातें बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल ने यहां शुक्रवार को बैठक के दौरान कहीं।

बुंदेलखंड बनेगा फूड व एग्रीकल्चर आधारित इकोनामिक क्षेत्र
Bundelkhand will become a food and agriculture based economic region

सर्किट हाउस सभागार में बुंदेलखंड विकास बोर्ड की बैठक में विकास का खाका तैयार किया गया। उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में वीरता और आध्यात्मिकता का संगम रहा है। भगवान राम ने वनवास के समय यहां काफी समय व्यतीत किया था। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे इस क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि अभी भी इस क्षेत्र में बहुत गरीबी है तथा लोगों के आर्थिक स्तर में सुधार करने की चुनौती है। भाजपा सरकार में बुंदेलखंड क्षेत्र में विकास तेजी से हुआ है।

बुंदेलखंड बनेगा फूड व एग्रीकल्चर आधारित इकोनामिक क्षेत्र
Bundelkhand will become a food and agriculture based economic region

बोर्ड उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड विकास बोर्ड जनता की शिकायतों को दूर करने का प्रयास करता है। इस क्षेत्र मे पलायन रोकने के लिए हमे खेलों के प्रति युवाओं को आकर्षित करना होगा। सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाना होगा। बुंदेलखंड क्षेत्र में दो स्पोर्टस एकेडमी तथा दो सांस्कृतिक केंद्र बनाए जाएंगे। फिल्म बनाने के कार्य को भी बढावा दिया जा रहा है। कहा कि चरखारी महोत्सव से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उद्योगों की स्थापना के लिए यहां व्यवसायियों का सेमिनार कराया जाएगा।

बुंदेलखंड बनेगा फूड व एग्रीकल्चर आधारित इकोनामिक क्षेत्र
Bundelkhand will become a food and agriculture based economic region

मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड विकास निधि से मंडल को 251 करोड़ राज्यांश तथा 213 करोड़ जिलांश के रूप में मिले हैं। 4.64 अरब रुपये से विकास कार्य कराये जा रहे हैं। विशेष सचिव नियोजन आरएनएस यादव ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र के सर्वांर्गीण विकास के लिए बोर्ड का गठन हुआ है। यह बोर्ड परामर्शदात्री संस्था के रूप में कार्य कर रहा है। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों को उन्नति कृषि तकनीकि मुहैया कराई जा रही है। विश्वविद्यालय जल्द ही प्राकृतिक खेती का शुभारंभ कराने जा रहा है। जिससे कम लागत में अधिक मुनाफा प्राप्त हो सके। बैठक को निदेशक नियोजन वीके अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

बुंदेलखंड बनेगा फूड व एग्रीकल्चर आधारित इकोनामिक क्षेत्र
Bundelkhand will become a food and agriculture based economic region

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि कालिजर फोर्ट में स्थित नीलकंठ मंदिर के दर्शन के लिए लगने वाला 25 रुपये शुल्क समाप्त कराया जाए। बैठक में बुंदेलखंड विकास बोर्ड सदस्य जगदीश सिंह चौहान, लवकुश चतुर्वेदी, पवनपुत्र बादल, रामेंद्र प्रसाद, माताबदल प्रजापति, रामहित निषाद तथा रामस्वरूप श्रीवास मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सावन तीज पर “ओल्ड इस गोल्ड का हुआ दिल खुश नजारा” : फहरा सुंदरता का परचम

बांदा ऑक्सीजन पार्क में 250 मौतें : भीषण गर्मी से मौत की आशंका, जांच शुरू

बसपा सुप्रीमों मायावती का कड़ा प्रहार : कहा- कांग्रेस जबर्दस्त जातिवादी, सपा गुंडों की पार्टी और भाजपा ब्राह्मण विरोधी

बांदा बन गया ‘तंदूर’ : आसमान से बरस रही आग, ज़मीन पर तड़प रही ज़िंदगी !

दिल दहलाने वाला हादसा : युवक को 50 मीटर तक घसीटता ले गया वाहन, हुई दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बने ‘मसीहा’: 18 जरूरतमंदों को मिला जीवनदान, चेहरों पर लौटी मुस्कान !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़